सब्सक्राइब करें

अब सड़के चार्ज करेंगी आपकी Electric Car, इस देश में शुरू हो रही है तैयारी

ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 09 Oct 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
Electric Roads Could Be a Path to a Driverless Future all you need to know
Smart roads for electric cars - फोटो : Amar Ujala

पूरी दुनिया वायु प्रदूषण से बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगातार जोर दे रही है। लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों की कामयाबी में कई परेशानियां भी हैं जिसकी वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों को सही रफ्तार नहीं मिल पा रही है। वैसे कई बड़ी कंपनियां इन चुनौतियों से निपटने पूरी कोशिश कर रही हैं।

Trending Videos

काफी महंगी होती हैं बैटरी

Electric Roads Could Be a Path to a Driverless Future all you need to know
Smart roads for electric cars - फोटो : Social

इलेक्ट्रिक वाहनों की सबसे बड़ी समस्या है इनमे लगी बैटरी का महंगा होना। जिसकी वजह से वाहन की कीमत भी ज्यादा हो जाती है। जबकि दूसरी बड़ी समस्या है चार्जिंग स्टेशन की कमी का होना। अब जब एक इलेक्ट्रिक कार में ये दोनों बड़ी दिक्कतें हों तो ग्राहक परंपरागत वाहनों को वरीयता देते हैं। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों को बिना किसी परेशानी के लम्बी दूरी पर ले जाया जा सकता है जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों को पर नहीं ले जाया जा सकता क्योंकि इनकी रेंज कम होती है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज होने में काफी समय लेते हैं जोकि एक और बड़ी समस्या है। हालांकि कंपनियां चार्जिंग टाइम को कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इजराइल में बनेंगे स्मार्ट रोड

Electric Roads Could Be a Path to a Driverless Future all you need to know
Smart roads for electric cars - फोटो : Social

इजराइल की स्टार्ट-अप इलेक्ट्रॉन ने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए एक नई टेक्नोलॉजी डेवलप की है। इस कंपनी ने एक बोर्डिंग स्कूल कैंपस में टेस्टिंग के लिए फुटपाथ के 900 फीट नीचे कॉपर कॉइल लगाई हैं जिससे वायरलेस एनर्जी ट्रांसमिट की जा सके। इस टेक्नोलॉजी की मदद से इजराइल पहले लोकल बसों को इलेक्ट्रिफाई कर उन्हें चार्ज करना चाहता है जिससे शहर में प्रदूषण को कम किया जा सके। इलेक्ट्रॉन कंपनी भविष्य में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल पूरी दुनिया में करना चाहती है। इलेक्ट्रॉन अपने इस प्रोजेक्ट के लिए 5.3 मिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट कर रही है।

स्वीडन में भी तैयारी शुरू

Electric Roads Could Be a Path to a Driverless Future all you need to know
Smart roads for electric cars - फोटो : Social

स्मार्ट रोड बनाने के लिए अब स्वीडन भी पूरीं तैयारी कर रही है। और इसके लिए  करीब तीन बिलियन डॉलर का खर्चा बताया जा रहा है। इस इंवेस्टमेंट से 1000 मील इलेक्ट्रिफाइड रोड बनाने का लक्ष्य तक किया गया है। माना जा रहा है कि अगर इलेक्ट्रिक रोड कामयाब हुए तो इनसे ऑटोनॉमस शटल और ट्रक को जोड़ा जाएगा। ऐसे में इन वाहनों को चलाने के लिए ड्राइवर्स की  आवश्यकता नहीं होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed