{"_id":"6324744b4826e17fde749a4b","slug":"five-disadvantages-of-after-market-cng-kit-installation-car-engine-performance-warranty-safety","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
CNG: कार में बाहर से सीएनजी लगवाना कितना नुकसानदेह, सिर्फ पांच पॉइंट्स में जानें हर बात
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 16 Sep 2022 06:36 PM IST
सार
अगर आप भी अपनी पेट्रोल कार में सीएनजी लगवाने का मन बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें क्योंकि हम इस खबर में बता रहे हैं कि बाहर से सीएनजी किट लगवाने में क्या नुकसान होते हैं।
पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में 100 रुपये लीटर के आस-पास हैं जिससे कई लोगों का बजट बिगड़ जाता है। ऐसे में आम आदमी के पास एक विकल्प होता है कि कार में सीएनजी किट लगवाई जाए जिससे थोड़ी राहत तो जरूर मिलती है। लेकिन बाहर से सीएनजी किट लगवाने में कुछ नुकसान भी होता है। आइए जानते हैं कि बाहर से सीएनजी किट लगवाने में क्या नुकसान होते हैं।
Trending Videos
बूट स्पेस खत्म
2 of 6
सीएनजी कारें
- फोटो : सोशल मीडिया
बाहर से सीएनजी किट लगवाने की सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि कार में सामान रखने की जगह बिल्कुल खत्म हो जाती है। कंपनी से सीएनजी लगी कार में इस तरह से सेटिंग की जाती है कि कार में सामान रखने के लिए थोड़ी जगह बच जाती है लेकिन बाहर से सीएनजी किट लगवाने पर ऐसा नहीं होता। ऐसे में लंबी यात्रा पर जाते समय सामान रखने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा पर खतरा
3 of 6
सीएनजी किट
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी में सीएनजी लगाते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है लेकिन आप बाहर से सीएनजी किट लगवाते हैं तो इस बात का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है कि जिस भी जगह से आप सीएनजी किट लगवा रहे हों वो सरकार की ओर से दी गई गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करें नहीं तो सीएनजी किट लगने के बाद आपके और आपके परिवार की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
वारंटी होती है खत्म
4 of 6
बाहर से सीएनजी फिटिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से कुछ शर्तों के साथ कार पर वारंटी दी जाती है। ऐसे में अगर आप कार में बाहर से सीएनजी लगवाते हैं तो ऐसा करने पर वारंटी खत्म हो जाती है। दरअसल, सीएनजी लगाते समय कुछ वायर काटनी पड़ती है और ऐसा होते ही कंपनी की दी गई वारंटी खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
इंजन पर होता है असर
5 of 6
सीएनजी कार
- फोटो : सोशल मीडिया
बाहर से सीएनजी लगवाने पर कार के इंजन पर भी बुरा असर होता है। पेट्रोल इंजन वाली कार को पेट्रोल से चिकनाहट मिलती है लेकिन सीएनजी गैस होती है और से सूखी होती है जिससे इंजन को जरूरी चिकनाहट नहीं मिल पाती और इसका नतीजा ये होता है कि कार के इंजन के पार्ट्स जल्दी घिसने लगते हैं। इससे इंजन की लाइफ कम होती है और कार का रखरखाव भी बढ़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।