फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Accident: कार या बाइक चलाते समय आजमाएं ये पांच टिप्स, कभी नहीं होगा सड़क हादसा

Mon, 12 Sep 2022 07:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 12 Sep 2022 07:09 PM IST
सार

कार और बाइक चलाना सभी को पसंद होता है। लेकिन सड़क पर वाहन चलाते समय किस तरह से खुद को हादसों से बचाया जा सकता है। इस खबर में जानते हैं। 

विज्ञापन
Five points to avoid road accident while driving car or bike always keep these things in mind
सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
सड़क पर कार या बाइक चलाते समय कभी-कभी छोटी सी गलती से बड़े हादसे हो जाते हैं। आमतौर पर युवा सबसे ज्यादा गलतियां करते हैं और हादसे का शिकार होते हैं। सड़क पर आपके साथ ही बाकी लोग भी होते हैं और ऐसे में उनकी सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। लेकिन अगर हम पांच टिप्स अपनाएं तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है।

तेज स्पीड है दुश्मन

Five points to avoid road accident while driving car or bike always keep these things in mind
भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक - फोटो : सोशल मीडिया
कार या बाइक को कभी भी तेज स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। तेज स्पीड में चलाने पर पुलिस भी भारी भरकम चालान काटती है और इससे दूसरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। कई बार ऐसा होता है कि तेज स्पीड के कारण वाहन पर से कंट्रोल खत्म हो जाता है और हादसा हो जाता है। इसके अलावा तेज स्पीड में ड्राइव करने पर कई बार ब्रेक नहीं लग पाते हैं या फिर ब्रेक फेल हो जाते हैं जिसका नतीजा बड़ा हादसा हो सकता है।

नशा है सजा

Five points to avoid road accident while driving car or bike always keep these things in mind
ड्रिंक और ड्राइव करना है अपराध - फोटो : सोशल मीडिया
ड्राइव करने से पहले और ड्राइव करते समय कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने का अंजाम काफी गंभीर होता है। कई बार लोग नशा करने के बाद वाहन चलाते हैं या फिर कार चलाते समय ही नशा करते हैं। नशे में होने के कारण हमें सही और गलत का पता नहीं चल पाता और हादसा हो जाता है। कानून के मुताबिक भी ऐसा करना अपराध है और इसके लिए जुर्माना और सजा दोनों हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड लाइट जंप ना करना

Five points to avoid road accident while driving car or bike always keep these things in mind
रेड लाइट ना करें जंप - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशासन और पुलिस की ओर से सड़क पर यातायात को सामान्य तरीके से चलाने के लिए रेड लाइट लगाई जाती हैं। इन लाइट्स को कभी भी तब पार नहीं करना चाहिए जब आपकी ओर की लाइट लाल हो। अन्यथा दूसरी तरफ से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर हो सकती है और इसके अलावा पुलिस की ओर से चालान काटा जा सकता है।
विज्ञापन

गलत लेन में चलना

Five points to avoid road accident while driving car or bike always keep these things in mind
गलत दिशा में ना चलाएं वाहन - फोटो : सोशल मीडिया
वाहन को कभी भी गलत लेन में नहीं चलाना चाहिए और ना ही कभी विपरीत दिशा में वाहन चलाना चाहिए। ऐसा करने पर हादसा होने के चांस बढ़ जाते हैं। भारत में कई लोग समय बचाने के लिए गलत लेन और विपरीत दिशा में वाहन चलाते हैं लेकिन ऐसा करके वो अपनी और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed