फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

Wed, 07 Sep 2022 11:57 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 07 Sep 2022 11:57 AM IST
सार

6 Airbags Cars List: कुछ कारों में आपको सभी वैरिएंट्स में छह एयर बैग मिलेंगे, जबकि कुछ में आपको इसके लिए टॉप वैरिएंट का ऑप्शन चुनना होगा।

विज्ञापन
full list of cars with six airbags features Mahindra Kia Hyundai MG Honda
सायरस मिस्त्री की कार हुई क्षतिग्रस्त - फोटो : सोशल मीडिया
उद्योगपति सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद महंगी कारों और उनके सेफ्टी फीचर्स पर लोगों का भरोसा कम होने लगा है। इस बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी कार कंपनियों को एयरबैग के मुद्दे पर फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि कंपनियां निर्यात होने वाली कारों में तो छह एयरबैग देती हैं, लेकिन जब वही यूनिट भारत के लिए बनाई जाती है तो उसमें केवल चार एयरबैग ही दिए जाते हैं। 


इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप अपने लिए सुरक्षित कार की तलाश कर रहे हैं तो क्या बेहतर विकल्प हो सकते हैं...

1. किया कैरेंस 

full list of cars with six airbags features Mahindra Kia Hyundai MG Honda
किया कैरेंस - फोटो : Kia
किया की सात सीटर कैरेंस के सभी वैरिएंट्स में छह एयरबैग मिलते हैं। इस कार में एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, डाउन ब्रेक कंट्रोल, बीएएस, ऑल डिस्क ब्रेक, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर भी मिलता है। कैरेंस की एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये से शुरू होती है।  

2. किया सेल्टॉस 

full list of cars with six airbags features Mahindra Kia Hyundai MG Honda
किया सेल्टॉस - फोटो : Kia
किया की एसयूवी सेल्टॉस भी छह एयरबैग के साथ आने वाली कंपनी की दूसरी कार है। छह एयरबैग के अलावा इस एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट, बीए, हाइलाइन टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑल डिस्क ब्रेक, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं। इस कार को हाई स्ट्रैंथ स्टील के साथ बनाया गया है। सेल्टॉस की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. हुंडई आई-20 

full list of cars with six airbags features Mahindra Kia Hyundai MG Honda
हुंडई आई-20 - फोटो : Hyundai
कंपनी की आई-20 के टॉप मॉडल में भी छह एयरबैग का ऑप्शन मिलता है। कार के Asta (O) ट्रिम में सबसे ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसमें छह एयरबैग के अलावा टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पडल लैंप, एबीएस, ईबीडी, ईएससी, एचएसी, पार्किंग असिस्ट, आपातकालीन स्टॉप सिग्नल, सेंट्रल लॉक, आइसोफिक्स सीट के साथ ही कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार की एक्स शोरूम कीमत 9.58 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन

4. हुंडई वेन्यू

full list of cars with six airbags features Mahindra Kia Hyundai MG Honda
हुंडई वेन्यू - फोटो : Hyundai
कंपनी की सबकॉम्पैक्ट SUV वेन्यू के भी टॉप मॉडल में ही छह एयरबैग मिलते हैं। कंपनी SX (O) ट्रिम में छह एयरबैग का ऑप्शन देती है। वेन्यू डीजल और पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें डीसीटी और आईएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ टर्बो पेट्रोल इंजन भी शामिल है। छह एयरबैग वाली वेन्यू की कीमत 11.92 लाख रुपये एक्स शोरूम के साथ शुरू होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed