Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
General Motors Electric Vehicle Investment GM to invest record 7 billion dollars in facilities in Michigan for EVs and battery
{"_id":"61f13ada0465d5774a5215f7","slug":"general-motors-electric-vehicle-investment-gm-to-invest-record-7-billion-dollars-in-facilities-in-michigan-for-evs-and-battery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"General Motors: जनरल मोटर्स टेस्ला से छीनेगी ताज! इलेक्ट्रिक वाहन में सात अरब डॉलर का एतिहासिक निवेश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
General Motors: जनरल मोटर्स टेस्ला से छीनेगी ताज! इलेक्ट्रिक वाहन में सात अरब डॉलर का एतिहासिक निवेश
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 05:43 PM IST
सार
टेस्ला से ताज को छीनने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए, जीएम ने एक रिकॉर्ड और भारी भरकम निवेश की घोषणा की है।
विज्ञापन
1 of 4
2022 Chevrolet BoltEUV and BoltEV ship to dealers
- फोटो : General Motors
Link Copied
General Motors (GM), जनरल मोटर्स (जीएम) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में अपने हिस्सादेरी बढ़ाने के लिए काफी समय से प्रयास में थी। जिस पर इस समय Tesla (टेस्ला) का दबदबा है। संभवतः टेस्ला से ताज को छीनने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए, जीएम ने हाल ही में अमेरिका के मिशिगन प्लांट में 7 बिलियन डॉलर (524 अरब रुपये) के एक रिकॉर्ड और भारी भरकम निवेश की घोषणा की है। इस प्लाटं में कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी तैयार करेगी।
एतिहासिक निवेश
7 अरब डॉलर की राशि जीएम के इतिहास में एक बार में किया गया रिकॉर्ड निवेश है। और यह बैटरी से चलने वाले वाहनों के वर्तमान और भविष्य में अमेरिकी कंपनी के विश्वास को दिखाता है।
Trending Videos
2 of 4
General Motors Chairman and CEO Mary Barra
- फोटो : General Motors
ईवी में लीडरशिप की योजना
जीएम सीईओ मैरी बारा ने कहा, "आज हम अमेरिका में हमारे वर्टिकली इंटीग्रेटेड बैटरी उत्पादन और हमारी उत्तरी अमेरिकी ईवी उत्पादन प्लांट में निवेश करके जीएम के ईवी नेतृत्व को स्थापित करने के अपने निरंतर काम में अगला कदम उठा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हम GMC Hummer EV (जीएमसी हमर ईवी), Cadillac Lyriq (कैडिलैक लिरिक), Chevrolet Equinox EV (शेवरले इक्विनॉक्स ईवी), और Chevrolet Silverado EV (शेवरले सिल्वरैडो ईवी) सहित हमारे हालिया ईवी लॉन्च और डेब्यू के लिए सकारात्मक कंज्यूमर रिस्पॉन्स और बुकिंग हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
GMC Hummer EV
- फोटो : GMC
बनाएगी सबसे बड़ा पोर्टफोलियो
जीएम की योजना ईवी का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो रखने की है और इस दशक के मध्य तक इसे अमेरिका में ईवी क्षेत्र के शिखर पर ले जाने के लिए दांव लगा रही है। लेकिन जैसे उत्पाद सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, वैसे ही बैटरी का डेवलप्मेंट और उत्पादन भी अहम होता है।
4 of 4
General Motors Flint Assembly Plant in Flint, Michigan
- फोटो : General Motors
नया बैटरी प्लांट
जीएम ने LG Energy Solution (एलजी एनर्जी सॉल्यूशन) के साथ करार किया है और इसके नए बैटरी प्लांट के कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है। यह प्लांट और ईवी निर्माण के लिए अलग प्लांट लगभग दो वर्षों के समय में चालू होने की उम्मीद है। और ओरियन में ईवी प्लांट कंपनी को इलेक्ट्रिक पिक-अप वाहन बनाने में मदद करेगा, वहीं लैंसिंग में प्लांट बैटरी उत्पादन किया जाएगा। लैंसिंग प्लांट उत्तरी अमेरिका में इसका चौथा बैटरी प्लांट होगा, जिसमें बाद के चरण में चौथा प्लांट बनाने की योजना है। पहले तीन बैटरी प्लांट लॉर्डस्टाउन, ओहियो और स्प्रिंग हिल, टेनेसी में बनाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।