सब्सक्राइब करें

Honda Amaze: होंडा अमेज डीजल भारत में हुई बंद, नए उत्सर्जन मानदंडों से पहले कंपनी का फैसला

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 03:14 PM IST
विज्ञापन
Honda Amaze diesel discontinued in India ahead of new emission norms news in hindi
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Honda Amaze (होंडा अमेज) के डीजल वैरिएंट का सफर खत्म हो गया है। यह सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में डीजल इंजन वाली आखिरी कारों में से एक थी। अप्रैल 2023 से आगामी रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) मानदंडों को लागू करने से पहले होंडा कार्स इंडिया ने चुपचाप डीजल वर्जन को बंद कर दिया है। 
Trending Videos
Honda Amaze diesel discontinued in India ahead of new emission norms news in hindi
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीलर सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। इसके अलावा, होंडा ने अपनी वेबसाइट से कीमतों सहित डीजल वैरिएंट के डिटेल्स को भी हटा दिया है। यह कदम आगे चलकर भारतीय बाजार में पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन पर ध्यान केंद्रित करने की होंडा की रणनीति का एक हिस्सा है। यह मॉडल अपने सेगमेंट में मारुति सुजुकी डिजायर, ह्यूंदै ऑरा और टाटा टिगोर जैसी कारों को टक्कर देती थी। इनमें से अन्य सभी गाड़ियों का पिछले तीन वर्षों के दौरान डीजल इंजन वैरिएंट बंद हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Amaze diesel discontinued in India ahead of new emission norms news in hindi
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
आगामी आरडीई मानदंडों को देखते हुए छोटी क्षमता वाले डीजल इंजनों को बंद करना अनिवार्य था। यही कारण है कि अमेज डीजल जैसी कारें नए नियमों को पूरा करने के लिए 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन को अपग्रेड करने की उच्च लागत को देखते हुए सख्त उत्सर्जन नियमों का पालन नहीं करती हैं। इसी समय, सेगमेंट में डीजल की मांग में बहुत ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। जिससे इसका कारोबारी पक्ष भी समझ में आता है।
Honda Amaze diesel discontinued in India ahead of new emission norms news in hindi
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
अन्य डीजल मॉडल्स भी होंगे बंद
होंडा भारत में सिर्फ दो डीजल कारों की बिक्री करती है। इसमें Honda WR-V और Honda City की पांचवीं पीढ़ी मॉडल शामिल है। लेकिन इन कारों को भी भारतीय बाजार में जल्द बंद कर दिया जाएगा। होंडा ने पहली बार अमेज के साथ भारत में 1.5-लीटर डीजल इंजन को पेश किया था। यह इंजन 100 hp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ यह इंजन 80 hp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
Honda Amaze diesel discontinued in India ahead of new emission norms news in hindi
Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
अमेज का पेट्रोल वैरिएंट मिलता रहेगा
होंडा अमेज अब सिर्फ 90hp/110Nm के आउटपुट वाले 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यह E, S और VX जैसे ट्रिम्स में उपलब्ध है। कार की एक्स शोरूम कीमत 6.89 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 9.48 लाख रुपये तक जाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed