{"_id":"647f4a464ba8ebb17409be1f","slug":"honda-cars-india-plans-to-launch-five-new-suv-honda-upcoming-suv-in-india-2023-06-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honda: होंडा भारत में लाएगी पांच नई एसयूवी, लॉन्च करेगी एलिवेट इलेक्ट्रिक भी, जानें पूरा प्लान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda: होंडा भारत में लाएगी पांच नई एसयूवी, लॉन्च करेगी एलिवेट इलेक्ट्रिक भी, जानें पूरा प्लान
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने 2030 तक देश में पांच नई एसयूवी लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसकी शुरुआत Elevate (एलिवेट) कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगी। जापानी ऑटो दिग्गज ने मंगलवार को होंडा एलिवेट एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू किया और यह मॉडल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांग को पूरा करेगा। होंडा की नई पांच-एसयूवी रणनीति एलिवेट के साथ शुरू हुई, जबकि कंपनी ने यह भी पुष्टि की कि एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन तीन साल के अंदर आ जाएगा।
Trending Videos
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
बिक्री बढ़ाने की उम्मीद
उत्पाद रणनीति की घोषणा भारतीय बाजार के लिए होंडा की प्रतिबद्धता को दोहराती है। वाहन निर्माता इस समय भारत में सिर्फ दो पेशकशों - Honda City (होंडा सिटी) और Honda Amaze (होंडा अमेज) सेडान की बिक्री कर रहा है। कंपनी अब उम्मीद कर रही है कि एलिवेट एसयूवी भारतीय बाजार में उसकी बिक्री को बढ़ाएगी। हालांकि होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी देर से एंट्री कर रही है। 4.3-मीटर लंबी एसयूवी अपने सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Volkswagen Taigun, MG Hector, Skoda Kushaq, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी कारों को टक्कर देगी।

कंपनी का प्लान
भविष्य की उत्पाद रणनीति के बारे में बोलते हुए, होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ तकुया त्सुमुरा ने कहा, "होंडा कार इंडिया 2030 तक होंडा एलिवेट सहित पांच एसयूवी मॉडल पेश करेगी। जबकि हम इस बढ़ते सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने का लक्ष्य रखते हैं, यह है जरूरी है कि हम कार्बन तटस्थता की दिशा में अपनी वैश्विक दिशा के साथ संरेखित हों। हमारा लक्ष्य अगले तीन वर्षों के भीतर इस एसयूवी पर आधारित बैटरी-इलेक्ट्रिक वाहन पेश करना है। अपार संभावनाओं, बढ़ती आकांक्षाओं और बाजार की भावनाओं में सुधार के साथ, हमें विश्वास है कि हमारे उत्पादों की भारत में अपनी अलग पहचान है।"

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : honda cars
लॉन्च करेगी एलिवेट इलेक्ट्रिक
Honda Elevate Electric प्रभावी रूप से भारत में जापानी वाहन निर्माता की ओर से पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पेशकश होगी। एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन कैसे अलग होगा, इस बारे में निर्माता ने कुछ खास डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मॉडल का मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400, टाटा नेक्सन मैक्स जैसी अन्य कारों से होगा। महिंद्रा जल्द ही इलेक्ट्रिक एसयूवी की अपनी BE (बीई) और XUV (एक्सयूवी) रेंज भी बाजार में लाएगी। जबकि टाटा इनको टक्कर देने के लिए Curvv Electric (कर्व इलेक्ट्रिक) ला रही है। एलिवेट इलेक्ट्रिक की बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस पर कुछ कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

Honda WR-V SUV
- फोटो : Honda
लाएगी छोटी एसयूवी भी
फिलहाल यह साफ नहीं है कि होंडा अगले कुछ वर्षों में भारत में और कौन सी एसयूवी लाने की योजना बना रही है। हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि होंडा एक सब-4-मीटर एसयूवी पर काम कर रही है, जो अगली पीढ़ी की WR-V (डब्ल्यूआर-वी) हो सकती है। जबकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या CR-V (सीआर-वी) और BR-V (बीआर-वी) नए अवतार में भारत में वापस आती हैं या नहीं।