सब्सक्राइब करें

Honda CD 110 Dream Deluxe 2023: होंडा की नई CD110 ड्रीम डिलक्स बाइक लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 04:07 PM IST
विज्ञापन
Honda CD 110 Dream Deluxe 2023 launched in India Know Price Features Specs Details
Honda CD110 Dream Deluxe 2023 - फोटो : Honda Motorcycle
Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल CD110 Dream Deluxe (सीडी110 ड्रीम डिलक्स) लॉन्च किया है। इसे सिर्फ एक वैरिएंट में बेचा जाएगा। सीडी110 ड्रीम डीलक्स चार आकर्षक रंगों- ब्लैक विद रैड, ब्लैक विद ब्लू, ब्लैक विद ग्रीन और ब्लैक विद ग्रे में 73,400 रुपये (एक्सशोरूम, दिल्ली) की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। HMSI नई CD110 ड्रीम डिलक्स पर एक स्पेशल 10-वर्षीय वारंटी पैकेज (3 वर्ष स्टैंडर्ड + 7 वर्ष वैकल्पिक एक्सटेंडेड वारंटी) भी दे रही है।
Trending Videos
Honda CD 110 Dream Deluxe 2023 launched in India Know Price Features Specs Details
Honda CD110 Dream Deluxe 2023 - फोटो : Honda Motorcycle
इंजन पावर और गियरबॉक्स
CD110 ड्रीम डिलक्स में एक 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलताा है जो BS6 स्टेज 2 मानदंडों का अनुपालन करता है। यह फ्यूल-इंजेक्टेड है और होंडा की एन्हांस्ड स्मार्ट पावर (eSP) टेक्नोलॉजी के साथ आता है। 109.51 सीसी एयर-कूल्ड इंजन 7,500 आरपीएम पर 8.67 बीएचपी और 5,500 आरपीएम पर 9.30 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट पैदा करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। CD110 ड्रीम डिलक्स किक स्टार्टर के साथ-साथ सेल्फ-स्टार्टर के साथ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda CD 110 Dream Deluxe 2023 launched in India Know Price Features Specs Details
Honda CD110 Dream Deluxe 2023 - फोटो : Honda Motorcycle
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों तरफ 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिया गया है। होंडा आगे और पीछे 18 इंच के अलॉय व्हील और 80/100-18 ट्यूबलेस टायर का इस्तेमाल कर रही है। डायमंड-टाइप फ्रेम को आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है। मोटरसाइकिल सील चेन के साथ आती है, जिसे बार बार एडजस्टमेन्ट की ज़रूरत नहीं होती और मेंटेनेन्स भी कम चाहिए होता है। साथ ही राईड भी अधिक सुविधाजनक हो जाती है। 

आकर्षक स्टाइल
टैंक और साइड कवर पर स्टाइलिश ग्राफिक्स, आकर्षक वाइर और फ्रंट फेंडर सीडी110 ड्रीम डीलक्स के लुक को बेहतर बनाते हैं। प्रभावशाली क्रोम मफलर कवर और पांच स्पोक के सिल्वर एलॉय व्हील मोटरसाइकिल के साईड प्रोफाइल को और भी आकर्षक बना देते हैं।
Honda CD 110 Dream Deluxe 2023 launched in India Know Price Features Specs Details
Honda CD110 Dream Deluxe 2023 - फोटो : Honda Motorcycle
फीचर्स
होंडा सीबी110 ड्रीम डिलक्स में एक साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर है जो साइड स्टैंड लगे होने पर इंजन को स्टार्ट होने से रोकता है। मोटरसाइकिल ऑटो-चोक फंक्शन के साथ भी आती है। इसमें एक इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच भी है जो स्टार्टर बटन के रूप में भी काम करता है। इसमें कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम और हैलोजन लाइटिंग भी है। CB110 एक लंबी सिंगल-पीस सीट के साथ आता है जिसकी सीट की ऊंचाई 720 मिमी है।

कंपनी की उम्मीद
लॉन्च पर बोलते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, "सभी नए OBD2 अनुरूप CD110 ड्रीम डिलक्स के लॉन्च के साथ, हम भारतीय बाजार में सामर्थ्य और प्रदर्शन को फिर से परिभाषित करने के लिए उत्साहित हैं। आराम, सुविधा और विश्वसनीयता से भरपूर अगली पीढ़ी की मोटरसाइकिल हमारे ग्राहकों को बेजोड़ मूल्य प्रदान करने की एचएमएसआई की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed