सब्सक्राइब करें

Honda: होंडा ने इन तीन कारों को भारतीय उत्पाद सूची से हटाया, इन वजहों से लिया फैसला

अमर उजाला, काव्य डेस्क, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
Honda WR-V Honda Jazz and fourth-generation Honda City taken off official product portfolio list in India
2020 Honda WR-V Facelift - फोटो : Honda
Honda WR-V, Honda Jazz और चौथी पीढ़ी की Honda City को भारत में कंपनी की आधिकारिक उत्पाद पोर्टफोलियो सूची से हटा दिया गया है। लंबे समय से इसके कयास लगाए जा रहे थे। जापानी कार निर्माता अब इस साल के आखिर में एक मिड-साइज एसयूवी लाने की तैयारी कर रहा है और यह मॉडल ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, टाटा हैरियर, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक और कई दूसरी कारों को टक्कर देगी।
Trending Videos
Honda WR-V Honda Jazz and fourth-generation Honda City taken off official product portfolio list in India
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala
एक समय ऐसा था जब Honda WR-V और Jazz दोनों सफल मॉडल माने जाते थे और भारतीय कार बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। Honda WR-V को 2017 में लॉन्च किया गया था और इसे एक प्रीमियम अर्बन सब-कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV के रूप में पोजिशन किया गया था। लगभग 9 लाख रुपये और 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच कीमत पर, यह यहां कई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को कड़ी टक्कर देने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda WR-V Honda Jazz and fourth-generation Honda City taken off official product portfolio list in India
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda
दूसरी ओर, Honda Jazz को पहली बार 2009 में लॉन्च किया गया था। कई वैश्विक बाजारों में Honda Fit के नाम से जानी जाने वाली Jazz को अच्छे केबिन फिनिश के साथ एक स्पेशियस कार होने के कारण काफी पसंद किया गया था। इसे कई फीचर और स्टाइल अपडेट दिए गए थे, और इसकी कीमत WR-V के समान थी। 
Honda WR-V Honda Jazz and fourth-generation Honda City taken off official product portfolio list in India
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda
लेकिन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई नए मॉडल्स आने से होंडा को नुकसान पहुंचा। WR-V और Jazz दोनों की मांग घट रही थी, हालांकि दोनों मॉडलों की कीमत प्रतिस्पर्धात्मक थी। इसलिए, होंडा ने अमेज और सिटी सेडान जैसी कारों से अपने परचम को बुलंद रखा और Civic, BR-V and CR-V को पहले ही हटा दिया गया था। 
विज्ञापन
Honda WR-V Honda Jazz and fourth-generation Honda City taken off official product portfolio list in India
For Reference Only - फोटो : Honda Cars India
फिलहाल, कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में सिर्फ पांचवीं पीढ़ी की Honda City (होंडा सिटी)- जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, City:eHEV (सिटी: ईएचईवी) (स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड) और Amaze (अमेज) है। लेकिन सभी की निगाहें बहुप्रतीक्षित मिड-साइज एसयूवी मॉडल पर टिकी हैं, जिसे आने में काफी समय लग गया है। यह मॉडल लेटेस्ट सिटी के साथ अपना प्लेटफॉर्म साझा करेगा और इसके 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इस बात के भी पुख्ता संकेत हैं कि यह एसयूवी आखिरकार एक टर्बो पेट्रोल इंजन और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed