{"_id":"684021398390a1b8a40c860f","slug":"hyundai-and-kia-exit-ola-electric-mobility-by-selling-entire-stake-worth-over-689-crore-news-in-hindi-2025-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ola Electric: ह्यूंदै और किआ ने ओला इलेक्ट्रिक से किया किनारा, ₹689 करोड़ से अधिक मूल्य की हिस्सेदारी बेची","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ola Electric: ह्यूंदै और किआ ने ओला इलेक्ट्रिक से किया किनारा, ₹689 करोड़ से अधिक मूल्य की हिस्सेदारी बेची
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 04 Jun 2025 04:04 PM IST
सार
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) ने मंगलवार को Ola Electric Mobility (ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) में अपनी पूरी 2.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। Kia Corporation (किआ कॉर्पोरेशन) ने भी ओला इलेक्ट्रिक में अपनी 0.62 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है।
विज्ञापन
Ola Electric Scooter
- फोटो : PTI
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) ने मंगलवार को Ola Electric Mobility (ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी) में अपनी पूरी 2.47 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। यह सौदा ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए 552 करोड़ रुपये में हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ह्यूंदै ने ओला इलेक्ट्रिक की 10.88 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे। यह सभी शेयर औसतन 50.70 रुपये प्रति शेयर की दर पर बेचे गए।
Trending Videos
2025 Kia EV6
- फोटो : Kia India
किआ ने भी निकाली हिस्सेदारी
Hyundai-Kia ग्रुप की एक और कंपनी Kia Corporation (किआ कॉर्पोरेशन) ने भी ओला इलेक्ट्रिक में अपनी 0.62 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। इस सौदे में किआ ने 2.71 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे, जिनकी कीमत औसतन 50.55 रुपये प्रति शेयर रही। इस सौदे से किआ को करीब 137.35 करोड़ रुपये मिले।
यह भी पढ़ें - Tesla India: मुंबई में टेस्ला इंडिया ने किराए पर लिया गोदाम, भारत में एंट्री की तैयारियां तेज

Hyundai Staria MPV
- फोटो : Amar Sharma
Citigroup ने खरीदे Ola Electric के शेयर
वहीं दूसरी ओर, Citigroup Global Markets Mauritius (सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरिशस) ने ओला इलेक्ट्रिक के 8.61 करोड़ से ज्यादा शेयर खरीदे। यह हिस्सेदारी 1.95 प्रतिशत बनती है, और इसका कुल सौदा 435 करोड़ रुपये का रहा। इन शेयरों की औसतन कीमत 50.55 रुपये प्रति शेयर रही। हालांकि, बाकी अन्य खरीदारों की जानकारी एनएसई पर उपलब्ध नहीं हो सकी।
यह भी पढ़ें - Electric Cars: आईईए प्रमुख ने कहा- भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की कुंजी हैं इलेक्ट्रिक कारें, ईवी पर सब्सिडी जरूरी

- फोटो : X/@bhash
शेयर की कीमत में गिरावट
इस बड़े लेन-देन के बाद ओला इलेक्ट्रिक का शेयर एनएसई पर 7.58 प्रतिशत गिर गया और 49.61 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ।
कंपनी को हुआ भारी घाटा
ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी को 870 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इससे पहले 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में यह घाटा 416 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, मार्च 2025 को खत्म हुए पूरे वित्त वर्ष (FY25) में कंपनी का कुल घाटा 2,276 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल यह 1,584 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़ें - Tata Harrier EV: टाटा हैरियर ईवी हुई लॉन्च, अब मिलेगी AWD की ताकत, जानें कीमत और फीचर्स

Ola S1 Pro Gen 3
- फोटो : Ola Electric
कम हुई कंपनी की कमाई
कमाई की बात करें तो FY25 में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 4,514 करोड़ रुपये रही, जो कि FY24 के 5,010 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है। मार्च तिमाही में कंपनी की कुल कमाई 611 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,598 करोड़ रुपये थी।
यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट ने भारत में VF7 और VF6 के साथ लॉन्च की योजना की पुष्टि की, इस महीने से बुकिंग होगी शुरू
यह भी पढ़ें - Hyundai Alcazar: ह्यूंदै अलकाजार के नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च, अब मिलेगा नया डीजल और पेट्रोल DCT ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स