सुजुकी ने मलयेशिया में अपनी फ्रॉन्क्स रेंज का विस्तार करते हुए नई 'फ्रॉन्क्स स्पोर्ट' (Fronx Sport) को लॉन्च कर दिया है। यह इस क्रॉसओवर का ज्यादा आक्रामक स्टाइल वाला वर्जन है। जिसे वहां मिलने वाली रेगुलर मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स से ऊपर रखा गया है। नई फ्रॉन्क्स स्पोर्ट में हालांकि स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन और चेसिस सेटअप दिया गया है। लेकिन इसके एक्सटीरियर लुक में कई बड़े बदलाव, बड़े व्हील्स और केबिन के अंदर एक खास अतिरिक्त फीचर जोड़ा गया है।
Suzuki Fronx Sport: फ्रॉन्क्स स्पोर्ट मलयेशिया में लॉन्च, जानें भारत में मिलने वाली कार से कितनी अलग और एडवांस
सुजुकी ने मलयेशिया में नई Fronx Sport लॉन्च करके Fronx रेंज का विस्तार किया है। यह क्रॉसओवर का ज्यादा आक्रामक स्टाइल वाला वर्शृजन है, जो रेगुलर मारुति सुज़ुकी Fronx से ऊपर की श्रेणी में आता है। जानें यह कार भारत में मिलने वाली फ्रॉन्क्स से कितनी अलग और एडवांस है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलयेशिया में इसकी कीमत कितनी है?
-
स्पोर्ट वेरिएंट की कीमत: मलयेशिया में फ्रॉन्क्स स्पोर्ट की कीमत RM130,888 (लगभग 30.7 लाख रुपये) तय की गई है।
-
स्टैंडर्ड वेरिएंट से तुलना: यह कीमत वहां बिकने वाली स्टैंडर्ड फ्रॉन्क्स हाइब्रिड (कीमत RM118,888) से अधिक है।
-
भारत से अलग रूट: भारतीय मॉडल के उलट, मलयेशिया में बेची जाने वाली फ्रॉन्क्स को इंडोनेशिया से पूरी तरह से निर्मित यूनिट (सीबीयू) के रूप में आयात (इंपोर्ट) किया जाता है। जो इसकी अधिक कीमत होने की एक मुख्य वजह है।
फ्रॉन्क्स स्पोर्ट के एक्सटीरियर में क्या बदलाव हुए हैं?
मलयेशियाई फ्रॉन्क्स स्पोर्ट में सबसे बड़े और ध्यान खींचने वाले बदलाव इसके बाहरी डिजाइन में देखने को मिलते हैं:
-
नया फ्रंट लुक: इसमें ब्लैक-फिनिश्ड फ्रंट ग्रिल और ब्लैक कलर का सुजुकी एम्बलम (लोगो) दिया गया है।
-
स्पोर्टी एलीमेंट्स: कार को अधिक स्पोर्टी लुक देने के लिए साइड स्कर्ट्स, फ्रंट बम्पर लिप एक्सटेंशन, रियर डिफ्यूजर और एक टेलगेट स्पॉइलर जोड़ा गया है।
-
ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन: इसके दरवाजों पर खास 'Fronx Sport' ग्राफिक्स मिलते हैं। ग्राहकों के लिए यह दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है: पहला कूल ब्लैक और दूसरा पर्ल स्नो व्हाइट जिसके साथ कूल ब्लैक रूफ मिलती है।
क्या इसके व्हील्स और टायर्स का साइज बदला है?
हां, सुजुकी ने इसके स्पोर्ट वेरिएंट में व्हील पैकेज को अपग्रेड किया है:
-
टायर और अलॉय का साइज: जहां स्टैंडर्ड फ्रॉन्क्स में 195/60 R16 टायर्स के साथ 16-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। वहीं नई फ्रॉन्क्स स्पोर्ट में 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
-
चौड़ी रोड प्रेजेंस: इसमें बड़े साइज के 215/50 R17 कॉन्टिनेंटल अल्ट्राकॉन्टैक्ट UC7 टायर्स का इस्तेमाल किया गया है। यह नया सेटअप बिना किसी सस्पेंशन बदलाव के कार को सड़क पर ज्यादा चौड़ी और दमदार मौजूदगी देता है।
केबिन के अंदर क्या नया है और सेफ्टी फीचर्स कैसे हैं?
कार के केबिन का लेआउट पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें एक बेहद महत्वपूर्ण फीचर जोड़ा गया है:
-
केबिन के फीचर्स: इसमें लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स, 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, एपल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और टिल्ट-एंड-टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
-
एक्सक्लूसिव फीचर: स्पोर्ट वेरिएंट में विशेष रूप से फ्रंट और रियर 4K डैशकैम को स्टैंडर्ड तौर पर शामिल किया गया है।
-
सुरक्षा के इंतजाम: सुरक्षा के मामले में कार में कोई बदलाव नहीं है। इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट और हाई-बीम असिस्ट शामिल हैं।
-
एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस (ADAS): इसके अलावा क्रॉसओवर में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) सूट भी बरकरार है। जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-कीपिंग असिस्ट, लेन-डिपार्चर वॉर्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और लेन-चेंज असिस्ट जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।