सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   NHAI Clarifies Toll Rules People Living Near Toll Plazas

Local Toll Pass: लोकल ID दिखाकर फ्री में पार कर सकते हैं टोल? NHAI ने दूर किया लोगों का भ्रम, बताया सही नियम

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 14 Jun 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार

NHAI rules: अक्सर लोगों को  लगता है कि टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को टोल टैक्स नहीं देता पड़ता है, लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? अब NHAI ने खुद इस भ्रम को दूर कर दिया है। आखिर टोल बूथ के पास रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए क्या नियम हैं? आइए जानते हैं विस्तार से...
 

NHAI Clarifies Toll Rules People Living Near Toll Plazas
एनएचएआई के नियम - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

NHAI toll plaza rules for local residents:  नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लाखों चालकों के मन में एक सवाल अक्सर रहता है कि क्या टोल प्लाजा के पास रहने वाले लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता। कई बार लोग टोल प्लाजा पर यह दावा भी करते हैं कि वह स्थानीय निवासी हाेने के कारण केवल पहचान पत्र दिखाकर बिना शुल्क दिए यात्रा कर सकते हैं। लेकिन असल में नियम क्या है? इस बात से अधिकतर लोग अनजान है। तो अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो सच जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें...



Do local people get toll tax exemption reality check: क्या सिर्फ ID दिखाकर टोल फ्री यात्रा की जा सकती है?
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने अपने 'Myth vs Fact' (भ्रम बनाम सच्चाई) कैंपेन के तहत इस धारणा को गलत बताया है। उनके अनुसार टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले स्थानीय निवासियों को केवल पहचान पत्र दिखाने के आधार पर टोल टैक्स से छूट नहीं मिल सकती है। यानी अगर कोई व्यक्ति यह सोचता हे, कि स्थानीय पता होने की वजह से वह बिना टोल चुकाए यात्रा कर सकता है, तो वह गलत है क्योंकि नियम के अनुसार यह सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिर स्थानीय लोगों को क्या सुविधा मिलती है?

  • NHAI ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय निवासियों के लिए पूरी तरह मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि उन्हें लोकल मंथली पास के रूप में रियायत जरूर मिल सकती है। यह सुविधा आमतौर पर उन लोगों के लिए उपलब्ध होती है जो संबंधित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहते हैं। ऐसे वाहन मालिक निर्धारित शुल्क देकर मासिक पास बनवा सकते हैं और रियायती दरों पर टोल का उपयोग कर सकते हैं।
  • हालांकि यहां पर एक बात ध्यान रखने की जरूरत है इस पास को जारी करने की प्रक्रिया, फीस और शर्तें हर टोल प्लाजा के अधिसूचित नियमों के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। यह संबंधित टोल प्लाजा की अधिसूचना और लागू नियमों पर निर्भर करता है। इसी वजह से किसी एक टोल प्लाजा पर मिलने वाली सुविधा दूसरे स्थान पर समान हो, यह जरूरी नहीं है।


NHAI ने क्यों जारी की यह जानकारी?
एनएचएआई का कहना है कि टोल नियमों को लेकर लोगों के बीच कई तरह की गलत धारणाएं फैली हुई हैं। इन्हीं भ्रमों को दूर करने के लिए Myth vs Fact अभियान चलाया जा रहा है। अक्सर गलत जानकारी की वजह से टोल प्लाजा पर बहस, विवाद और ट्रैफिक जाम जैसी स्थितियां बन जाती हैं। सही जानकारी होने से यात्रियों और टोल कर्मचारियों दोनों को सुविधा मिलती है।

वाहन चालकों के लिए क्यों जरूरी है यह नियम?
कार, बाइक और कमर्शियल वाहन चालकों के लिए यह जानकारी बेहद जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति गलतफहमी में टोल भुगतान से इंकार करता है, तो फिर वहां कर्मचारी को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए सही नियमों की जानकारी होने से समय की बचत होती है और टोल प्लाजा पर अनावश्यक विवादों से भी बचा जा सकता है।

NHAI ने यात्रियों से क्या अपील की?
इसी के साथ एनएचएआई ने हाईवे पर सफर करने वाले लोगों से अपील भी की है कि नियमों की सही जानकारी रखें और यात्रा के दौरान उनका पालन करें। अथॉरिटी का संदेश है  "Stay informed. Travel smarter." यानी सही जानकारी के साथ यात्रा करें, नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed