सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Victoris vs Toyota Hyryder: Which Mid-Size SUV Better ?

Maruti Victoris vs Toyota Hyryder: दमदार माइलेज और शानदार फीचर्स, दोनों एसयूवी में से कौन है आपके लिए बेस्ट?

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 14 Jun 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
सार

SUV Comparison: मारुति सुजुकी ने अपनी नई मिड-साइज एसयूवी विक्टर्स को बाजार में उतार दिया है। जो अब सीधे टोयोटा हाइराइडर को टक्कर दे रही है। यह दोनों ही कार्स कीमत, फीचर्स और माइलेज के मामले में एकदम दमदार है, लेकिन आपके लिए इन दाेनों में ज्यादा बेहतर कौन-सी है? आइए जानते हैं इस लेख में...
 

Maruti Victoris vs Toyota Hyryder: Which Mid-Size SUV Better ?
मारुति विटोरिस बनाम टोयोटा हाइराइडर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Maruti Victoris vs Toyota Hyryder: भारत में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई SUV Victoris को लॉन्च किया है। यह एसयूवी सीधे तौर पर टाेयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को चुनौती देती है। दोनों मॉडल्स में दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का मिलता है। ऐसे में अगर आप नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह तुलना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।



इंजन और परफॉर्मेंस: दोनों में 1.5-लीटर का दम

  • मारुति विक्टर्स  में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 75.8 kW की पावर और 139 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी इसे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG विकल्पों के साथ भी ऑफर कर रही है, जिससे ग्राहकों को अधिक विकल्प मिलते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं, दूसरी तरफ टोयोटा हाइराइडर  में भी 1.5-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 92.45 PS की पावर और 122 से 136 Nm तक का टॉर्क जनरेट करता है। SUV को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ पेश किया गया है।
  • विज्ञापन


माइलेज के मामले में कौन आगे?

  • टोयोटा हाइराइडर  की सबसे बड़ी ताकत उसका माइलेज माना जाता है। कंपनी के अनुसार यह एसयूवी करीब 19.39 kmpl से लेकर लगभग 28 kmpl तक की ईंधन दक्षता देने में सक्षम है।
  • दूसरी ओर मारुति विक्टर्स को भी हाइब्रिड और सीएनजी विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी चाहने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं।


मारुति विक्टर्स के खास फीचर्स

  • नई विक्टर्स में कई प्रीमियम औरआधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। SUV में LED हेडलाइट्स, LED DRL, कनेक्टेड टेललाइट्स, शार्क फिन एंटीना और 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
  • इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, जेस्चर कंट्रोल टेलगेट, एंबिएंट लाइटिंग, अलेक्सा ऑटो वॉइस असिस्टेंट, 35 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। साथ ही इंटीरियर में ब्लैक, ग्रे और सिल्वर रंगों का संयोजन इसे प्रीमियम फील देता है।


Toyota Hyryder में क्या मिलता है खास?

  • टाेयोटा हाइराइडर भी फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं है। इसमें प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स, LED DRL, ऑटो हेडलाइट्स, LED टेललैंप और रूफ रेल्स दी गई हैं।
  • केबिन में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, आर्कामिस(Arkamys) ऑडियो सिस्टम, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले मिलता है।
  • इसके अलावा वायरलेस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, वेंटिलेटेड सीट्स, PM 2.5 एयर फिल्टर और की-लेस एंट्री जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।


कीमत में कितना अंतर?

  • कीमत की बात करें तो मारुति विक्टर्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 19.99 लाख रुपये तक जाता है।
  • वहीं, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट भी 19.99 लाख रुपये तक उपलब्ध है।
  • कीमत के लिहाज से विक्टर्स थोड़ा अधिक किफायती विकल्प बनकर सामने आती है।


किसे खरीदना रहेगा बेहतर?

  • अगर आप ज्यादा आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स, सीएनजी विकल्प और थोड़ी कम शुरुआती कीमत वाली एसयूवी चाहते हैं, तो मारुति विक्टर्स आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
  • वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता बेहतर माइलेज, टोयोटा की ब्रांड वैल्यू और लंबे समय से स्थापित हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है, तो टोयोटा पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed