सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   5 Upcoming Performance SUVs Set Thrill Indian Roads Soon

Upcoming SUV: दमदार परफॉर्मेंस और स्पोर्टी लुक, देश में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं ये 5 कारें; यह होगा खास

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 14 Jun 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Upcoming SUVs: आप भी स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली कारों को ज्यादा पसंद करते हैं? तो आने वाले महीनें आपके लिए शानदार हो सकते हैं। क्योंकि कई नई हाई-परफॉर्मेंस कारें और SUV लॉन्च होने जा रही हैं। जानिए इसमें कौन-कौन से मॉडल शामिल है...
 

5 Upcoming Performance SUVs Set Thrill Indian Roads Soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Upcoming Performance Cars India: अब ऑटोमोबाइल कंपनियां सिर्फ माइलेज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि ग्राहकों को परफॉर्मेंस भी दे रही हैं और ग्राहकों को भी ऐसी ही कारें भा रही हैं। यही वजह है कि वाहन निर्माता कंपनियां स्पोर्टी डिजाइन, दमदार इंजन और बेहतर ड्राइविंग अनुभव वाले नए मॉडल्स पर लगातार फोकस कर रही हैं। आइए जानते हैं उन पांच मॉडलों के बारे में जो जल्द ही भारतीय सड़कों पर नजर आ सकते हैं।



1. Skoda Kylaq Sportline: कॉम्पैक्ट SUV में मिलेगा स्पोर्टी अंदाज

  • स्कोडा अपनी लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी काइलाक का नया स्पोर्टलाइन वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सितंबर 2026 में आने वाली इस एसयूवी को पूरी तरह ब्लैक-आउट थीम के साथ पेश किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में स्पोर्टी एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे, जिससे इसका लुक स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा एग्रेसिव नजर आएगा।
  • विज्ञापन
  • हालांकि इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और इसमें मौजूदा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही मिलेगा। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹13.65 लाख हो सकती है।


2. Nissan Tecton 1.3: मिड-साइज SUV सेगमेंट में नई चुनौती

  • निसान अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए  9 जुलाई 2026 को नई निसान टेक्टॉन लॉन्च करने जा रही है। यह एसयूवी रेनो डस्टर के नए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन इसका डिजाइन निसान की वैश्विक एसयूवी लाइनअप से प्रेरित और अलग पहचान वाला हो सकता है।
  • इसके टॉप वेरिएंट में 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 160 bhp की पावर पैदा करेगा। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट-क्लच DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प उपलब्ध होगा।


3. Skoda Kodiaq RS: फैमिली SUV में स्पोर्ट्स कार वाला दम

  • स्कोडा अपनी कोडियाक RS को भारतीय बाजार में 22 जून को लॉन्च कर सकती है। इसमें आपको 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 263 bhp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ यह SUV केवल 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • इसमें 20-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी ऑल-ब्लैक केबिन जैसी विशेषताएं भी दी गई हैं।


4. Skoda Octavia RS: परफॉर्मेंस सेडान की दमदार वापसी

  • परफॉर्मेंस सेडान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए स्कोडा ऑक्टेविया RS एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी करने जा रही है।
  • पिछले साल सीमित संख्या में उपलब्ध कराई गई इस कार को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अब कंपनी फेस्टिव सीजन के दौरान इसका दूसरा बैच लाने की तैयारी कर रही है।
  • इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 263 bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क पैदा करता है। 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स के साथ इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।


5. Volkswagen Golf GTI: हॉट-हैचबैक का धमाका

  • फोक्सवैगन गोल्फ GTI का दूसरा बैच भी भारतीय बाजार में आने वाला है। पिछले साल इसकी पहली 250 यूनिट्स बेहद कम समय में बिक गई थीं, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
  • इस कार में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 263 bhp की पावर उत्पन्न करता है। गोल्फ GTI केवल 5.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 267 किमी/घंटा तक जाती है।


क्यों बढ़ रहा है परफॉर्मेंस कारों का क्रेज?

  • एक्सपर्ट्स के अनुसार भारतीय ग्राहकों की पसंद तेजी से बदल रही है। अब लोग केवल आरामदायक और फीचर-लोडेड वाहन ही नहीं, बल्कि बेहतर एक्सीलरेशन, स्पोर्टी डिजाइन और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव भी चाहते हैं।
  • यही वजह है कि कंपनियां SUV, सेडान और हॉट-हैचबैक सेगमेंट में ऐसे मॉडल्स ला रही हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ रोमांचक ड्राइविंग अनुभव भी दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed