{"_id":"64afe64465528e7ab806e479","slug":"hyundai-has-never-had-women-technicians-at-its-south-korean-plants-hyundai-car-manufacturing-plant-2023-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai: ह्यूंदै ने कोरियाई प्लांट्स में कभी भी महिला टेकनीशियन नहीं रखे, लेकिन अब बदला इतिहास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai: ह्यूंदै ने कोरियाई प्लांट्स में कभी भी महिला टेकनीशियन नहीं रखे, लेकिन अब बदला इतिहास
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 13 Jul 2023 05:25 PM IST
क्या आप जानते हैं कि Hyundai (ह्यूंदै) के दक्षिण कोरियाई प्लांट में कभी भी महिला टेक्नीशियन (तकनीशियन) नहीं रहीं? लेकिन इस लैंगिक अंतर को सुधारने के लिए यूनियन और कार्यकर्ताओं के बढ़ते दबाव का सामना करते हुए, ह्यूंदै ने अब महिला तकनीशियनों के पहले बैच को नियुक्त किया है। यह और बात है कि फिलहाल नियुक्त की गई महिलाओं की संख्या सिर्फ 6 है।
Trending Videos
2 of 4
Hyundai Car Plant
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने हाल ही में दक्षिण कोरिया में लगभग 200 नए तकनीशियनों को नियुक्त किया है लेकिन इनमें से सिर्फ 6 महिलाएं हैं। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि बिक्री के मामले में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने आखिरकार महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Hyundai Car Plant
- फोटो : Hyundai
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण कोरिया में सिर्फ उप-ठेकेदारों द्वारा महिलाओं को तकनीशियन के रूप में काम पर रखा गया था। इस भूमिका में महिलाओं को अस्थायी कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया था। रिपोर्टें इस बात पर रोशनी डालती हैं कि ह्यूंदै अब अपने देश में लगभग 500 तकनीशियनों के लिए अपने दरवाजे खोलने की योजना बना रही है। और आखिरकार बड़ी संख्या में महिलाएं स्थायी कार्यबल का हिस्सा हो सकती हैं।
4 of 4
Ola EV Plant
- फोटो : ola india
दुनिया भर में कार निर्माता विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में लैंगिक समानता स्थापित करने और उजागर करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। भारत में कई कंपनियों की असेंबली और/या प्रॉडक्शन लाइनें भी सिर्फ महिलाएं काम करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।