{"_id":"67024938f2d5fc4e51008b22","slug":"importance-of-regular-vehicle-maintenance-know-the-full-detail-here-2024-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vehicle Maintenance Tips: वाहन के लिए क्यों जरूरी है नियमित मेंटनेंस, हैरान कर सकते हैं फायदे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vehicle Maintenance Tips: वाहन के लिए क्यों जरूरी है नियमित मेंटनेंस, हैरान कर सकते हैं फायदे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:54 PM IST
अगर आपके पास कार, बाइक या फिर स्कूटर हैं तो आपको यहां से काम की न्यूज मिल सकती है। देश में अधिकतर लोग वाहन की सर्विस सही समय पर नहीं करवाते हैं। ऐसे में इसका बुरा परिणाम देखने को मिलता है और वाहन की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। अगर आप भी इस तरह की गलती करते हैं तो आपको सावधान होने की सख्त जरूरत है। जी हां, चाहे कोई भी वाहन हो, कार, बाइक या स्कूटर, इनकी सही वक्त पर सर्विस और मेंटेनेंस जरूरी है। ऐसे में आगे जानिए अगर आप वाहन की सही समय पर सर्विस नहीं करवाते हैं तो इससे क्या-क्या नुकसान होते हैं। साथ ही वाहन के नियमित मेंटनेंस से कौन से फायदे होते हैं।
Trending Videos
बढ़ती है इंजन की क्षमता
2 of 5
Vehicle Maintenance Tips
- फोटो : FREEPIK
वाहन में सबसे जरूरी होता है उसका इंजन। अगर वाहन को बिना किसी मेंटनेंस के लंबे समय तक लगातार चलाया जाए तो इससे इंजन की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह तो आप जानते होंगे कि वाहन का इंजन एक ताकतवर पार्ट होता है, ऐसे में चलने के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से ही वाहन की नियमित समय पर मेंटेनेंस जरूरी है, ताकि किसी छोटी-मोटी समस्या को समय पर ठीक किया जा सके और इंजन की क्षमता सही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारी खर्च से बचाव
3 of 5
Vehicle Maintenance Tips
- फोटो : FREEPIK
अगर वाहन को थोड़े-थोड़े अंतराल पर चेक किया जाए और किसी तरह की परेशानी होने पर उसका सही ढंग से मेंटेनेंस किया जाए तो इससे लागत पर भी फर्क पड़ता है। जी हां, अगर वाहन की किसी छोटी परेशानी को सही समय पर मैकेनिक या सर्विस सेंटर से ठीक करवा लिया जाए तो इससे वो समस्या ठीक हो जाती है और इससे बाद में मोटा खर्चा नहीं करना पड़ता है। उदाहरण के लिए अगर वाहन के इंजन में कोई परेशानी है तो उसे जल्दी से ठीक करवा लेना चाहिए। इससे कम खर्च में समस्या हल हो जाएगी। अगर वाहन की मेंटेनेंस नहीं की गई तो बाद में वाहन पर भारी-भरकम खर्चा करना पड़ सकता है।
पर्यावरण के लिए फायदा
4 of 5
Vehicle Maintenance Tips
- फोटो : FREEPIK
वाहन का नियमित समय पर मेंटेनेंस करवाने से आप पर्यावरण को भी फायदा पहुंचा सकते हैं। जी हां, अगर वाहन का इंजन सही तरीके से काम कर रहा है तो इससे वाहन से सही मात्रा में और सही स्तर पर धुआं निकलेगा। वाहन के नियमित रखरखाव से गाड़ी से निकलने वाला प्रदूषण कम खतरनाक होगा। साथ ही वाहन की स्थिति भी सही रहेगी।
विज्ञापन
फ्यूल एफिशियंसी में इजाफा
5 of 5
Vehicle Maintenance Tips
- फोटो : FREEPIK
वाहन की समय-समय पर मेंटेनेंस करवाने से गाड़ी की क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही वाहन चालक बेहतर ढंग से गाड़ी को नियंत्रित कर पाते हैं और साथ ही फ्यूल एफिशियंसी भी बेहतर बनी रहती है। वाहन की अच्छी फ्यूल एफिशियंसी की वजह से वाहन की माइलेज भी बढ़ सकती है, जिससे ईंधन की खपत कम हो जाती है। यही वजह है कि वाहन का सही समय पर मेंटेनेंस करना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X