सब्सक्राइब करें

Pak Suzuki: सुजुकी ने पाकिस्तान में बंद किया प्लांट, सरकार की यह नीति बनी वजह

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Japan's Suzuki Motor is shutting down its factory in Pakistan temporarily Know Details
Suzuki Alto 660cc - फोटो : Social Media
जापान की Suzuki Motor (सुजुकी मोटर) ने स्टॉक फाइलिंग में कहा कि वह पुर्जों और एक्सेसरीज की कमी के कारण पाकिस्तान में अपने कारखाने को अस्थायी रूप से बंद कर रही है। डॉन की रिपोर्ट में इस जानकारी का खुलासा हुआ है। इसने मई 2022 में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) द्वारा पेश किए गए एक सिस्टम को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है, जो पूरी तरह से नॉक-डाउन (सीकेडी) किट के आयात के लिए पूर्व अनुमोदन को अनिवार्य करता है। कंपनी ने कहा है कि सिस्टम ने खेपों की क्लीयरेंस पर "प्रतिकूल असर" डाला है, जिसकी वजह से इन्वेंट्री का स्तर कम हुआ है।
Trending Videos
Japan's Suzuki Motor is shutting down its factory in Pakistan temporarily Know Details
Suzuki Alto 660cc - फोटो : Social Media
Pak Suzuki (पाक सुजुकी) 22 जून से 8 जुलाई तक अपनी मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन प्लांट बंद रखेगी। इससे पहले कंपनी ने अगस्त 2022 से 75 दिनों के लिए अपना प्लांट बंद रखा था। सुजुकी देश में ऑल्टो, वैगनआर और स्विफ्ट जैसे मॉडल बेचती है। कंपनी ने इस साल अप्रैल में बेची गई 1,474 यूनिट्स की तुलना में मई 2023 में 2,958 वाहन बेचे। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 134,270 यूनिट्स की तुलना में FY23 में बिक्री 54 प्रतिशत घटकर 62,354 यूनिट्स रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Japan's Suzuki Motor is shutting down its factory in Pakistan temporarily Know Details
State Bank of Pakistan - फोटो : Social Media
एसबीपी द्वारा ताजा लेटर ऑफ क्रेडिट (एलसी) खोलने पर अंकुश ने स्थानीय असेंबलरों द्वारा पूरी तरह से नॉक-डाउन किट के आयात को "प्रतिकूल रूप से प्रभावित" किया है, जो कि वित्त वर्ष 23 में 54 प्रतिशत गिरकर 712 मिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1.558 बिलियन डॉलर था।
Japan's Suzuki Motor is shutting down its factory in Pakistan temporarily Know Details
pakistan crisis - फोटो : Social Media
इसके अलावा, ऑटो फाइनेंसिंग में कमी के कारण पाकिस्तान में ऑटो उद्योग को नुकसान हुआ है। मार्च में ब्याज दर 7 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 21 प्रतिशत कर दी गई है। इससे बाजार में चार-पहिया वाहनों की मांग और कम हो गई है। इस तरह बिक्री में कमी एक अन्य कारण बनकर समाने आया है जिससे कार असेंबलरों ने प्लांट बंद करने का रास्ता चुना है। इसने लोगों के रोजगार को प्रभावित किया है, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से, खासतौर पर वेंडिंग यूनिट्स में।
विज्ञापन
Japan's Suzuki Motor is shutting down its factory in Pakistan temporarily Know Details
State Bank of Pakistan - फोटो : Social Media
विश्लेषकों के मुताबिक, पाकिस्तान में बैंक फाइनेंसिंग के जरिए कार की बिक्री में अगले छह महीनों तक गिरावट रहने की उम्मीद है क्योंकि कोई नया ऑटो लोन नहीं दिया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed