सब्सक्राइब करें

Jawa 42 Bobber: जावा 42 बॉबर मोटरसाइकिल लॉन्च, भारत में सबसे किफायती बॉबर बाइक, जानें क्यों है खास

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Jawa Yezdi Motorcycles launches New Jawa 42 Bobber Motorcycle most affordable Bobber Bike in India
Jawa 42 Bobber - फोटो : Jawa Motorcycles
Jawa Yezdi Motorcycles (जावा येजदी मोटरसाइकिल्स) ने भारतीय बाजार में नई Jawa 42 Bobber को लॉन्च कर दिया है। Jawa 42 Bobber मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.06 लाख तय की गई, जबकि इसके टॉप-एंड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख है। यह बाइक तीन वैरिएंट्स में पेश की गई है, तीनों में फर्क सिर्फ पेंट स्कीम का है। इस कीमत पर, जावा 42 बॉबर भारतीय बाजार में सबसे किफायती बॉबर-स्टाइल मोटरसाइकिल है। जावा 42 बॉबर मोटरसाइकिल को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी टेस्ट राइड ले सकते हैं जो जावा येजदी डीलरशिप पर अगले हफ्ते से उपलब्ध होगी। कंपनी ने कहा है कि इसकी डिलीवरी भी अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। 
Trending Videos
Jawa Yezdi Motorcycles launches New Jawa 42 Bobber Motorcycle most affordable Bobber Bike in India
Jawa 42 Bobber - फोटो : Jawa Motorcycles
3 कलर ऑप्शन
Jawa 42 Bobber को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसमें मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट और डुअल-टोन जैस्पर रेड पेंट स्कीम शामिल हैं। जावा ने कहा है कि 42 बॉबर में सिर्फ डिजाइन और स्टाइल में ही बदलाव देखने को नहीं मिलते है, बल्कि उसने इस मोटरसाइकिल में एर्गोनोमिक और तकनीकी सुधार भी किए हैं।

कितनी है कीमत 
Jawa 42 Bobber की रंग के आधार पर एक्स-शोरूम कीमत:
 
कलर कीमत (रुपये)
Mystic Copper 2,06,500
Moonstone White 2,07,500
Jasper Red (Dual Tone) 2,09,187
विज्ञापन
विज्ञापन
Jawa Yezdi Motorcycles launches New Jawa 42 Bobber Motorcycle most affordable Bobber Bike in India
Jawa 42 Bobber - फोटो : Jawa Motorcycles
बॉबर की दीवानगी
42 Bobber जावा के लाइन-अप में दूसरी बॉबर स्टाइल की बाइक है। उनके पास पहले से ही लाइन-अप में Perak है लेकिन यह इस समय Jawa की फ्लैगशिप बाइक है। Perak की बिक्री बड़ी संख्या में नहीं होती क्योंकि इसमें प्रैक्टिक्लिटी की कमी है। लेकिन इसके बॉबर स्टाइल के लिए अभी भी इसकी दीवानगी बरकरार है। जो लोग Perak को खरीदने के लिए ज्यादा खर्च नहीं कर सकते हैं या सिरफ कभी-कभार वीकेंड में राइडिंग के लिए एक बॉबर बाइक खरीदना चाहते हैं, उनके लिए पेराक से ऊपर पोजिशन की गई 42 Bobber एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। 
Jawa Yezdi Motorcycles launches New Jawa 42 Bobber Motorcycle most affordable Bobber Bike in India
Jawa 42 Bobber - फोटो : Jawa Motorcycles
लुक और डिजाइन
Jawa 42 Bobber में मिनिमलिस्टिक बॉडीवर्क, छोटे फेंडर, लो सिंगल सीट, फैट टायर्स और यूनिक पेंट स्कीम हैं। बाइक की हेडलैम्प अभी भी एक गोल यूनिट है जो एक अच्छी बात है। साथ ही इसमें एक नया हैंडलबार, नया ईंधन टैंक, क्लॉक कंसोल और एक नई सीट है।

नए फ्यूल टैंक में रेट्रो टच देने के लिए टैंक पैड्स के साथ इसे घुटनों के लिए तराशा गया है। यह राइडर को टैंक पर ग्रिप बनाने में मदद करता है। फेंडर और साइड पैनल ग्लॉस ब्लैक में आते हैं ताकि मोटरसाइकिल की पेंट स्कीम और भी अलग दिख सके। 
विज्ञापन
Jawa Yezdi Motorcycles launches New Jawa 42 Bobber Motorcycle most affordable Bobber Bike in India
Jawa 42 Bobber - फोटो : Jawa Motorcycles
इंजन पावर
42 Bobber में 334 cc इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 30.64 PS का अधिकतम पावर और 32.74 Nm का अधिकतम टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। जावा ने बॉबर के लिए सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed