Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Jeep India increases Price of Jeep Compass SUV in India jeep compass price hike 2022 jeep compass price increase 2022 jeep compass price hike july 2022
{"_id":"62c6f3147978ad2cdc7191e1","slug":"jeep-india-increases-price-of-jeep-compass-suv-in-india-jeep-compass-price-hike-2022-jeep-compass-price-increase-2022-jeep-compass-price-hike-july-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jeep Compass SUV: जीप इंडिया ने कंपास एसयूवी के बढ़ाए दाम, जानें नई कीमतें, इन कारों को देती है टक्कर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jeep Compass SUV: जीप इंडिया ने कंपास एसयूवी के बढ़ाए दाम, जानें नई कीमतें, इन कारों को देती है टक्कर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 08 Jul 2022 08:54 AM IST
सार
Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी Compass (कंपास) एसयूवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
1 of 5
Jeep Compass
- फोटो : For Reference Only
Link Copied
Jeep Compass SUV Price Hike: Jeep India (जीप इंडिया) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Compass (कंपास) की कीमतों में 35,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। पिछले तीन महीनों में इस मॉडल की कीमतों में दूसरी बार इजाफा किया गया है। Sport 2.0 (स्पोर्ट 2.0) डीजल वर्जन को छोड़कर सभी वैरिएंट के लिए कंपास की कीमतों में 35,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अमेरिका-आधारित कार निर्माता द्वारा अपनी फ्लैगशिप एसयूवी पर साल की शुरुआत के बाद से दूसरी बार कीमत बढ़ोतरी की गई है। अप्रैल में जीप इंडिया ने कंपास एसयूवी की कीमत में 25,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी।
इंजन और पावर
जीप ने भारत में पहली बार 2017 में कंपास एसयूवी लॉन्च की थी। यह फिलहाल पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। पांच ट्रिम्स में मिलने वाली कंपास एसयूवी या तो 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन या 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। Trailhawk 4X4 (ट्रेलहॉक 4X4) मॉडल, जो 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ डीजल यूनिट के साथ आती है। यह कार अधिकतम 168 bhp का पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Jeep Compass Hardik Pandya
- फोटो : Social Media
कितनी है नई कीमत
लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी के अनुसार, जीप कंपास एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत अब 18.39 लाख रुपये से शुरू होती है। यह टॉप-स्पेक ट्रेलहॉक वैरिएंट के लिए 31.32 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
4 of 5
Jeep Compass Night Eagle Edition SUV
- फोटो : Jeep India
Night Eagle वैरिएंट
इस साल की शुरुआत में, जीप ने कंपास एसयूवी का Night Eagle (नाइट ईगल) वैरिएंट भी लॉन्च किया था। पेट्रोल और डीजल दोनों में उपलब्ध, कंपास के 4X2 नाइट ईगल वैरिएंट की कीमत 22.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस वैरिएंट को 2.0-लीटर मल्टीजेट टर्बो डीजल इंजन के विकल्प के साथ पेश किया गया है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ-साथ 1.4-लीटर मल्टीएयर टर्बो पेट्रोल के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
Jeep Compass BS6
- फोटो : Jeep
मुकाबला
भारतीय बाजार में Jeep Compass SUV का मुकाबला प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में है, जहां यह Hyundai Tucson, Citroen C5 Aircross, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tiguan जैसी कारों को टक्कर देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।