{"_id":"62b4400db3b7fb65805ed000","slug":"kashmir-based-mathematics-teacher-bilal-ahmed-invents-solar-car-solar-powered-electric-vehicle-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar Car: बैटरी वाली ईवी क्यों चलाएं! कश्मीर के इस गणित शिक्षक ने बनाई सोलर कार, जानें इसकी खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Solar Car: बैटरी वाली ईवी क्यों चलाएं! कश्मीर के इस गणित शिक्षक ने बनाई सोलर कार, जानें इसकी खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 23 Jun 2022 03:57 PM IST
सार
पेट्रोल की आसमान छूती कीमतें और इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम ज्यादा होने और देश में कई लोगों की पहुंच से बाहर होने के कारण, कश्मीर के एक गणित शिक्षक ने इस मसले के समाधान के लिए कुछ करने की ठानी।
विज्ञापन
1 of 4
Kashmir based Bilal Ahmed invents Solar Car
- फोटो : Twitter/@basiitzargar
Link Copied
पेट्रोल की आसमान छूती कीमतें और इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम ज्यादा होने और देश में कई लोगों की पहुंच से बाहर होने के कारण, कश्मीर के एक गणित शिक्षक ने इस मसले के समाधान के लिए कुछ करने की ठानी। कश्मीर के बिलाल अहमद ने एक पूरी तरह से सोलर व्हीकल (सौर वाहन) का आविष्कार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिलाल ने इस प्रोजेक्ट के रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए करीब 11 साल बिताए हैं। अहमद जिंदगी भर एक ऑटोमोबाइल प्रेमी रहे हैं और यह आविष्कार उनके जुनून का सबूत है।
Trending Videos
2 of 4
Kashmir based Bilal Ahmed invents Solar Car
- फोटो : Twitter/@basiitzargar
कार को किया मॉडिफाई
इसके लुक और डिजाइन की बात करें तो, यह सोलर कार Maruti Suzuki 800 हैचबैक पर आधारित है जिसे कुछ हद तक मॉडिफाई किया गया है। इस मॉडिफिकेशन का सबसे आकर्षक बदलाव यह है कि जिस तरह से वाहन के सामने के दरवाजे फाल्कन विंग्स की तरह खुलते हैं, कुछ ऐसा जो टेस्ला मॉडल एक्स में देखा जाता है। इससे वाहन से घुसने और निकलना आसान हो जाएगा और इससे कार का लुक काफी आकर्षक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Kashmir based Bilal Ahmed invents Solar Car
- फोटो : Twitter/@basiitzargar
लगाए सोलर पैनल
सोलर पैनलों को सोलर इलेक्ट्रिक मारुति 800 के बोनट के ऊपर और दरवाजों पर लगाया गया है। ब्लैक सोलर पैनलों को वाहन के पिछले दरवाजे और पीछे की खिड़कियों से भी जोड़ा गया है। कार के अंदर चार्जिंग प्वाइंट भी है।
लिखा - इनोवेटिव कार
इसमें एक लाल रंग की लेटरिंग है जिसमें लिखा है - इनोवेटिव कार। इसे तब देखा जा सकता है जब सामने का दरवाजा पूरी तरह से खुला हो। कार की सामने की नंबर प्लेट में लाल रंग के अक्षरों में लिखा है - इनोवेटिव कार। इसके अलावा अन्य बदलाव व्हील रिम्स और फ्रंट ग्रिल पर देखे जा सकते हैं।
4 of 4
Kashmir based Bilal Ahmed invents Solar Car
- फोटो : Twitter/@basiitzargar
इसके सोलर पैनल हैं काफी असरदार
अहमद की 'इनोवेटिव' सोलर इलेक्ट्रिक कार सिर्फ मोनोक्रिस्टलाइन सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली से चलेगी। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें इस्तेमाल किए गए सौर पैनलों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वे कम सौर ऊर्जा के साथ भी अधिकतम बिजली पैदा करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।