मार्च 2026 में भारत का दोपहिया वाहन बाजार शानदार प्रदर्शन के साथ बंद हुआ। ज्यादातर कंपनियों ने सभी सेगमेंट में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की। मोटरसाइकिल, स्कूटर और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बनी रही। जिसके चलते कंपनियों ने वित्त वर्ष का समापन मजबूत आंकड़ों के साथ किया।
Two Wheeler Sales: मार्च 2026 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में रिकॉर्ड तेजी, टॉप-5 कंपनियों की कितनी रही सेल्स
भारत का दोपहिया बाजार मार्च 2026 में मजबूत स्थिति के साथ समाप्त हुआ। जिसमें अधिकांश निर्माताओं ने सभी सेगमेंट में अच्छी वृद्धि दर्ज की। जानें किन कंपनियों ने बेचे कितने वाहन।
Hero MotoCorp: सबसे आगे, हर सेगमेंट में मजबूती
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) मार्च 2026 में सबसे आगे रही। कंपनी ने कुल 5,98,198 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 5,49,604 यूनिट्स से अधिक है।
घरेलू बिक्री 5,52,505 यूनिट्स रही, जबकि निर्यात बढ़कर 45,693 यूनिट्स तक पहुंच गया। मोटरसाइकिल सेगमेंट में 5,32,383 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कुल वॉल्यूम का बड़ा हिस्सा रही। वहीं स्कूटर की बिक्री भी बढ़कर 65,815 यूनिट्स हो गई।
कंपनी के लिए एक और सकारात्मक संकेत खुदरा बिक्री रही। जहां VAHAN रजिस्ट्रेशन 5,42,436 तक पहुंच गए।
Honda Motorcycle & Scooter India: 29% की शानदार बढ़त
Honda Motorcycle & Scooter India (होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया) ने मार्च 2026 में 5,49,145 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ 29 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की।
घरेलू बाजार में 5,12,303 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि निर्यात 36,842 यूनिट्स रहा।
पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 63,69,504 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की, जिसमें 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली। घरेलू बिक्री 57,49,275 यूनिट्स और निर्यात 6,20,229 यूनिट्स रहा।
TVS Motor Company: सभी सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने मार्च 2026 में 4,98,134 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत अधिक है।
घरेलू बिक्री भी 25 प्रतिशत बढ़कर 3,72,383 यूनिट्स हो गई।
सेगमेंट के हिसाब से मोटरसाइकिल बिक्री 2,32,788 यूनिट्स और स्कूटर बिक्री 2,17,624 यूनिट्स तक पहुंची।
कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जहां बिक्री 44 प्रतिशत बढ़कर 38,877 यूनिट्स हो गई।
Suzuki Motorcycle India: सीमित ग्रोथ, लेकिन रिटेल में सुधार
Suzuki Motorcycle India (सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया) ने मार्च 2026 में 1,28,227 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 2 प्रतिशत अधिक है।
घरेलू थोक बिक्री में हल्की गिरावट देखने को मिली। लेकिन खुदरा बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 1,08,661 यूनिट्स हो गई।
निर्यात भी बढ़कर 22,830 यूनिट्स तक पहुंच गया। जो कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है।