सब्सक्राइब करें

Kia Seltos 2023 vs Hyundai Creta vs Maruti Grand Vitara: जानें तीनों की कीमत और ट्रांसमिशन में अंतर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Kia Seltos 2023 vs Hyundai Creta vs Maruti Grand Vitara Price Engine Transmission Comparision
Kia Seltos 2023 vs Hyundai Creta vs Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : For Reference Only
Kia India (किआ इंडिया) ने पिछले हफ्ते भारत में नई 2023 Seltos (2023 सेल्टोस) एसयूवी लॉन्च की है। नई सेल्टोस एसयूवी, जो 10.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर आती है, कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपने कुछ प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) को टक्कर देगी। किआ सेल्टोस को पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन में पेश कर रही है। चूंकि मारुति सुजुकी ने अपनी सभी कारों में डीजल इंजन को हटा दिया है, इसलिए यह तुलना सिर्फ तीनों एसयूवी के पेट्रोल वैरिएंट्स तक ही सीमित है।
Trending Videos
Kia Seltos 2023 vs Hyundai Creta vs Maruti Grand Vitara Price Engine Transmission Comparision
Kia Seltos - फोटो : Social Media
कीमतों में अंतर
नई किआ सेल्टोस एसयूवी का एंट्री-लेवल वैरिएंट अपने दोनों प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में थोड़ा महंगी है। 10.89 लाख की कीमत पर सेल्टोस ह्यूंदै क्रेटा के बेस वैरिएंट से लगभग 2,000 महंगी है और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से लगभग 20,000 ज्यादा महंगी है।

वहीं दूसरी तरफ, किआ सेल्टोस ह्यूंदै क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के टॉप-एंड वर्जन की तुलना में भी महंगी है। HTX+ और GTX+ वैरिएंट, जो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाते हैं और iMT या 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आते हैं, की कीमत 18.29 लाख रुपये और 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसकी तुलना में, ह्यूंदै क्रेटा के पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 18.35 लाख (एक्स-शोरूम) है और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का टॉप-एंड वर्जन, जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड फीचर के साथ आता है और अन्य दोनों में मौजूद नहीं है, 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर आता है।
 
मॉडल (सिर्फ पेट्रोल वैरिएंट्स) शुरुआती कीमत (रुपये) टॉप एंड कीमत (रुपये)
Kia Seltos 2023 10.89 लाख 19.99 लाख
Hyundai Creta 10.87 लाख 18.35 लाख
Maruti Suzuki Grand Vitara 10.70 लाख 19.95 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Seltos 2023 vs Hyundai Creta vs Maruti Grand Vitara Price Engine Transmission Comparision
Kia Seltos - फोटो : Kia
फीचर्स का अंतर
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हालांकि सेल्टोस अपने प्रतिद्वंद्वियों, खासतौर पर टॉप-एंड वैरिएंट की तुलना में ज्यादा महंगी लग सकती है, लेकिन यह एसयूवी ह्यूंदै क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की तुलना में फीचर्स के मामले में ज्यादा ऑफर करती है। सेल्टोस अब ADAS टेक्नोलॉजी से लैस है जो इसे अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त देती है। इसके अलावा, कोरियाई ऑटो दिग्गज क्रेटा और ग्रैंड विटारा की तुलना में ज्यादा ट्रांसमिशन ऑप्शन भी पेश कर रहा है।
Kia Seltos 2023 vs Hyundai Creta vs Maruti Grand Vitara Price Engine Transmission Comparision
Kia Seltos - फोटो : kia
ट्रांसमिशन ऑप्शंस
किआ सेल्टोस एसयूवी को तीन व्यापक ट्रिम्स - टेक लाइन, जीटी लाइन और एक्स लाइन में पेश किया गया है। सेल्टोस को दो पेट्रोल यूनिट्स के साथ पेश किया गया है। पहला नैचुरली एस्पिरेटेड 1.5-लीटर इंजन है और दूसरा टर्बोचार्ज्ड 1.5-लीटर यूनिट है। सेल्टोस में ट्रांसमिशन विकल्प मैनुअल, आईएमटी से लेकर आईवीटी के साथ-साथ डीसीटी गियरबॉक्स जैसे ऑप्शन के साथ ज्यादा हैं।
विज्ञापन
Kia Seltos 2023 vs Hyundai Creta vs Maruti Grand Vitara Price Engine Transmission Comparision
Hyundai Creta - फोटो : For Reference Only
Hyundai Creta
ह्यूंदै मोटर क्रेटा एसयूवी को दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश करती है। इनमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड यूनिट और 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट शामिल है। ट्रांसमिशन विकल्प मैनुअल, आईवीटी और डीसीटी गियरबॉक्स तक सीमित हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed