फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric SUV Comparison: किआ साइरोस ईवी या टाटा कर्व इलेक्ट्रिक? जानें रेंज, फीचर्स व सेफ्टी में कौन है आगे

Thu, 06 Aug 2026 09:15 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2026 09:15 PM IST
सार

Electric SUV comparison: देश के इलेक्ट्रिक एसयूवी बाजार में दो नए और मजबूत विकल्प सामने आए हैं। एक तरफ नई किआ साइरस ईवी है, जो कम कीमत, लंबी रेंज और हाई टेक फीचर्स के साथ आती है। वहीं, दूसरी ओर टाटा कर्व ईवी है, जो अपने कूपे डिजाइन, प्रीमियम केबिन और पांच स्टार सुरक्षित रेटिंग के लिए जानी जा रही है। आइए दोनों की तुलना करते हैं और जानते हैं कि कीमत, फीचर्स, रेंज में दाेनों में कौन आगे है।
 

विज्ञापन
Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: Price, Range, Features, Battery Comparison
किआ साइरोस ईवी बनाम टाटा कर्व ईवी - फोटो : kia and tatamotors

Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: भारत में लोग ईवी को अपनाने लगे हैं और सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहन को खूब बढ़ावा दे रही है। फिलहाल इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में किआ साइरोस EV और टाटा कर्व EV एक-दूसरे को सीधी टक्कर दे रही हैं। ऐसे में सवाल है कि आप कम कीमत में हाई-टेक फीचर्स चुनना पसंद करेंगे या स्टाइलिश कूपे लुक? आइए जानते हैं दोनों EV की तुलना।

Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: Price, Range, Features, Battery Comparison
किआ साइरोस ईवी बनाम टाटा कर्व ईवी - फोटो : kia

कीमत में कौन है आगे?

  • किआ साइरोस ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं।
  • वहीं, टाटा कर्व ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है, जिसमें 55 kWh बैटरी पैक दिया गया है। अगर आपकी प्राथमिकता बजट है, तो किआ साइरोस ईवी आपके लिए ज्यादा किफायती विकल्प बन सकती है।
Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: Price, Range, Features, Battery Comparison
किआ साइरोस ईवी बनाम टाटा कर्व ईवी - फोटो : tatamotors

डिजाइन और इंटीरियर में कितना अंतर?

  • किआ साइरोस ईवी एक कॉम्पैक्ट SUV है, जिसकी लंबाई लगभग 3995 मिमी है। इसमें टाइगर-फेस डिजाइन, आइस-क्यूब LED हेडलैंप और 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
  • दूसरी ओर, टाटा कर्व EV कूपे-SUV स्टाइल के साथ आती है। इसकी लंबाई 4310 मिमी है, जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी ज्यादा दमदार लगती है। इसमें स्लोपिंग रूफ और 18-इंच व्हील्स दिए गए हैं।
  • इंटीरियर की बात करें तो साइरोस ईवी में 30-इंच पैनोरमिक डिस्प्ले, स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग रियर सीट्स तथा वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। वहीं कर्व ईवी में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम केबिन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: Price, Range, Features, Battery Comparison
किआ साइरोस ईवी - फोटो : kia

फीचर्स और सेफ्टी में कौन बेहतर?

  • दोनों ही ईवी में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, V2L और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • किआ साइरोस ईवी के टॉप वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, डैशकैम, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल है।
  • वहीं टाटा कर्व ईवी में JBL साउंड सिस्टम, पावर्ड टेलगेट औ प्रीमियम केबिन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
  • सेफ्टी के लिए दोनों कारों में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और 16 से ज्यादा ADAS फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, टाटा कर्व ईवी को 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिल चुकी है।
विज्ञापन
Kia Syros EV vs Tata Curvv EV: Price, Range, Features, Battery Comparison
टाटा कर्व ईवी - फोटो : tatamotors

बैटरी, पावर और रेंज
किआ साइरोस ईवी में आपको दो बैटरी विकल्प मिलते हैं।

  • 42 kWh बैटरी: 443 किलोमीटर की रेंज
  • 51.4 kWh बैटरी: 526 किलोमीटर (ARAI)
  • इसकी मोटर 135 hp और 171 hp तक की पावर और 255 Nm टॉर्क देती है। यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है। 100 kW DC फास्ट चार्जर से इसे 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 39 मिनट लगते हैं।
  • वहीं, टाटा कर्व ईवी EV में 55 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 502 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी मोटर 167 PS की पावर और 215 Nm टॉर्क जनरेट करती है। 70 kW फास्ट चार्जर से Curvv EV को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 40 मिनट लगते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed