{"_id":"649311cc906eace64a04e60f","slug":"komaki-launches-upgraded-versions-of-se-electric-scooter-range-with-more-mileage-and-advanced-features-2023-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Komaki SE: कोमाकी एसई इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपग्रेड वर्जन लॉन्च, मिला ज्यादा रेंज और एडवांस्ड फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Komaki SE: कोमाकी एसई इलेक्ट्रिक स्कूटर का अपग्रेड वर्जन लॉन्च, मिला ज्यादा रेंज और एडवांस्ड फीचर्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
Komaki SE Electric Scooter
- फोटो : Komaki
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Komaki (कोमाकी) ने अपने SE (एसई) इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी का कहन है कि नए अपग्रेडेड एसई में ज्यादा माइलेज और एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। एसई रेंज में तीन मॉडल शामिल हैं - ईको, स्पोर्ट और स्पोर्ट परफॉर्मेंस अपग्रेड। SE Eco (एसई ईको) स्कूटर की कीमत 96,968 रुपये, SE Sport (एसई स्पोर्ट) की कीमत 1,29,938 रुपये और SE Sport Performance Upgrade (एसई स्पोर्ट परफॉर्मेंस अपग्रेड) की कीमत 1,38,427 रुपये है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
Trending Videos
Komaki SE Electric Scooter
- फोटो : Komaki
एडवांस्ड फीचर्स
एसई रेंज एलईडी फ्रंट विंकर्स, 3000 वॉट हब मोटर, 50 एएमपी कंट्रोलर, पार्किंग असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और रिवर्स असिस्ट जैसे फीचर्स के साथ आती है। अन्य खूबियों की बात करें तो इसमें ऑन-बोर्ड नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ऑन-द-मूव कॉलिंग ऑप्शन और रेडी-टू-राइड फीचर्स के साथ एक टीएफटी स्क्रीन मिलता है। इन स्कूटरों की कुछ एडवांस्ड फीचर्स में की-फोब कीलेस एंट्री और कंट्रोल के साथ-साथ एंटी-स्किड टेक्नोलॉजी शामिल है।

रेंज और 3 गियर मोड्स
स्कूटर अब ट्रेंडी लुक के लिए डुअल डिस्क ब्रेक और नए एलईडी डीआरएल डिजाइन से भी लैस हैं। ड्राइविंग रेंज की बात करें तो, इको अब 75-90 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है, स्पोर्ट 110-140 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है, जबकि एसई स्पोर्ट परफॉर्मेंस अपग्रेड प्रति चार्ज 150 और 180 किलोमीटर के बीच की रेंज देता है। ये स्कूटर तीन गियर मोड्स- ईको, स्पोर्ट और टर्बो के साथ आते हैं। इनमें 20 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
स्पीड
एसई इको की स्पीड लिमिट 55 से 60 किलोमीटर रखी गई है जबकि एसई स्पोर्ट और एसई स्पोर्ट परफॉर्मेंस अपग्रेड की स्पीड लिमिट 75 से 80 किलोमीटर रखी गई है। कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के निदेशक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, "नई कोमाकी एसई शहर में आवाजाही और ग्रैंड टूरिंग दोनों के लिए सबसे अच्छी सवारी है।"