सब्सक्राइब करें

रॉकेट से भी तेज है सुपर कार Lamborghini Huracan Evo RWD की रफ्तार!

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Jan 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Lamborghini Huracan Evo RWD launched at rs 3.22 crore, know the engine specification and power
Lamborghini Huracan Evo RWD - फोटो : Social Media

Lamborghini ने अपनी लग्जरी स्पोर्ट्स कार Huracan Evo RWD को भारत में उतारा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.22 करोड़ रुपये है। वहीं भारत में लॉन्च होने वाला यह तीसरा वेरियंट है। कंपनी इससे पहले Evo Coupe और Evo Spyder लॉन्च कर चुकी है। इन दोनों कारों की कीमत 3.73 करोड़ और 4.1 करोड़ रुपये है। जैसा कि नाम से स्पष्ट है कि Huracan Evo RWD में रिअर व्हील ड्राइव इंजन लगा है, जो 602 बीएचपी की पावर देता है।

Trending Videos
Lamborghini Huracan Evo RWD launched at rs 3.22 crore, know the engine specification and power
Lamborghini Huracan Evo RWD Tyres - फोटो : Social Media

19 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स

कंपनी ने नई Huracan Evo में बाहर की तरफ कुछ बदलाव किए हैं, जैसे पहले के मुकाबले बंपर का लुक पहले से कम अग्रेसिव बनाया है। 10 स्पोक वाले 19 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए हैं। फ्रंट और रिअर ड़िजाइन में एरोडाइनेमिक्स को बेहतर बनाया गया है। AWD वर्जन के मुकाबले पीछे लगा डिफ्यूजर पहले के मुकाबले ज्यादा डाउनफोर्स देता है, जिससे नियंत्रण बेहतर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lamborghini Huracan Evo RWD launched at rs 3.22 crore, know the engine specification and power
Lamborghini Huracan Evo RWD - फोटो : Social Media

3.3. सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार

Lamborghini Huracan Evo RWD में 5.2 लीटर का V10 इंजन लगा है, जो 8,000 आरपीएम पर 602 बीएचपी की पावर और 6500 आरपीएम पर 560 एनएम का टॉर्क देता है। हालांकि AWD Coupe 640 बीएचपी और AWD Spyder 631 बीएचपी की पावर देती है। इसके अलावा इसके वजन में 33 किग्रा की कमी की गई है। इसमें 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है। यह कार मात्र 3.3. सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

Lamborghini Huracan Evo RWD launched at rs 3.22 crore, know the engine specification and power
Lamborghini Huracan Evo RWD Interior - फोटो : Social Media

अमेजन एलेक्सा ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फीचर

इसमें तीन ड्राइव मोड स्ट्राडा, स्पोर्ट और कोरसा रखे गये हैं। इंटीरियर डिजाइन की बात करें, तो इसमें 8.4 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एपल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो के साथ डिजिटल कॉकपिट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। इसके साथ ही सुपर कार में कार्बन फाइबर पैक के साथ ग्राहकों के लिए कस्टमाइजेशन का फीचर मिलेगा। इसमें अमेजन एलेक्सा ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फीचर मिलेगा।

विज्ञापन
Lamborghini Huracan Evo RWD launched at rs 3.22 crore, know the engine specification and power
Lamborghini Huracan Evo RWD Rear - फोटो : Social Media

इन कारों से है मुकाबला

इस कार में परफॉरमेंस ट्रैक्शन कंट्रोल (P-TCS) का फीचर दिया गया है। इस कार की हाल ही में ग्लोबल लॉन्चिंग की गई थी, जिसके बाद जल्द ही भारत में पेश कर दिया गया। इस कार का मुकाबला फरारी एफ8 ट्रिब्यूटो, एस्टन मार्टिन वैंटज और मर्सडीज एएमजी जीटी आर जैसे सुपर कारों से है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed