{"_id":"630f5e7cb3b7fb65805ef921","slug":"latest-cars-in-india-maruti-alto-k10-mahindra-scorpio-classic-hyundai-tucson-mg-advanced-gloster-lamborghini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New cars in August 2022: इस महीने लॉन्च हुईं 5 कारें, बजट से लेकर सुपरकार तक शामिल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
New cars in August 2022: इस महीने लॉन्च हुईं 5 कारें, बजट से लेकर सुपरकार तक शामिल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 31 Aug 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
मारूति ऑल्टो के10
- फोटो : Maruti Suzuki
अगस्त महीना भारतीय कार बाजार के लिए काफी खास रहा। बजट से लेकर सुपरकार तक इस महीने में लॉन्च हुईं। इस खबर में आपको इन सभी कारों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताएंगे ताकि, आप अपनी पसंद की कार को शॉर्टलिस्ट कर पाएं।
Trending Videos
महिंद्रा स्कॉर्पियो
- फोटो : Mahindra Scorpio Classic
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो का क्लासिक वर्जन लॉन्च किया गया। क्लासिक वर्जन में कंपनी ने क्लासिक एस और क्लासिक एस11 ट्रिम्स ही दिये हैं। दिल्ली में इसकी शुरूआती कीमत 11.99 लाख रुपये है। इसमें नई जनरेशन का mHawk 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो सिक्स स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस एसयूवी में स्कॉर्पियो-एन की तरह पेट्रोल और ऑटोमैटिक का ऑप्शन नहीं मिलता।

एमजी ग्लॉस्टर
- फोटो : MG India
एमजी एडवांस्ड ग्लॉस्टर
ब्रिटिश कार कंपनी MG मोटर इंडिया ने नई SUV एडवांस्ड ग्लॉस्टर को 31 लाख 99 हजार 800 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। नई एडवांस्ड ग्लॉस्टर इंडिया की पहली ऑटोनोमस (लेवल 1) प्रीमियम SUV है जो नए और एडवांस सेफ्टी, स्टाइल और टेक्नोलॉजी एनहांसमेंट्स के साथ आती है। नई SUV में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम के साथ डोर ओपन वार्निंग (DOW), रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट (RCTA), और लेन चेंज असिस्ट (LCA)। 30 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिये गए हैं जो ड्राइविंग को पहले के मुकाबले और आसान और सुरक्षित बनाते हैं। SUV में 6 और 7 सीटर का ऑप्शन दिया गया है जिसके साथ 2WD और 4WD में आ रही 'एडवांस्ड ग्लॉस्टर' अपने साथ प्रीमियम लग्जरी और बेस्ट-इन-क्लास इंटीरियर स्पेस ऑफर करती है।

हुंडई ट्यूशॉ
- फोटो : Hyundai
हुंडई ट्यूशॉ
साउथ कोरियन कार कंपनी हुंडई ने अगस्त महीने में अपनी फोर्थ जनरेशन की एसयूवी ट्यूशॉ को लॉन्च किया। इसकी शुरूआती कीमत 27.69 लाख रुपये रखी गई है। हुंडई ट्यूशॉ को दो इंजन ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ Nu 2.0-लीटर पेट्रोल यूनिट और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला नया R 2.0-लीटर VGT डीजल इंजन इस कार के साथ दिया गया है। डीजल वैरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव के लिए 4WD लॉक मोड मिलता है। Tucson तीन टेरेन मोड्स के साथ आती है - सैंड, मड और स्नो।

लैंबॉर्गिनी टेक्निका
- फोटो : lamborghini
लैंबॉर्गिनी टेक्निका
सुपरकार के लिए दुनियाभर में फेमस लैंबॉर्गिनी ने इंडिया में अपनी नई कार टेक्निका को अगस्त में लॉन्च किया। भारतीय बाजार में Lamborghini Huracan Tecnica की एक्स-शोरूम कीमत 4.04 करोड़ रुपये तय की गई है। Lamborghini Huracan Tecnica में वही V10 इंजन मिलता है जो Huracan STO में इस्तेमाल किया गया है। और नई कार Huracan Tecnica को Evo और STO मॉडल के बीच पोजिशन किया गया है। लैंबॉर्गिनी का दावा है कि नया लॉन्च किया गया मॉडल पूरी Huracan फैमिली में सबसे ज्यादा ड्राइवर केंद्रित कार है। इटैलियन सुपरकार निर्माता का दावा है कि यह सड़कों और रेस ट्रैक दोनों के लिए है। कार आठ अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Tecnica में 5.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड V10 इंजन मिलता है जो 640 हॉर्स पॉवर के साथ 565 न्यूटन मीटर का तगड़ा टॉर्क जनरेट करता है। लैंबॉर्गिनी की ये सुपर कार 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार सिर्फ 3.2 सेकंड में पकड़ सकती है वहीं 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक पहुंचने में इसे सिर्फ 9.1 सेकंड का समय लगता है। दमदार इंजन वाली इस सुपर कार की टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।