{"_id":"63369743febfe92c9d65ff32","slug":"lml-electric-vehicles-lml-announces-its-return-to-india-with-three-new-ev-models-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"LML EV: एलएमएल तीन ईवी के साथ भारत में करेगी वापसी, अगले साल की शुरुआत से लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
LML EV: एलएमएल तीन ईवी के साथ भारत में करेगी वापसी, अगले साल की शुरुआत से लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:08 PM IST
विज्ञापन
LML Moonshot Electric BIke
- फोटो : LML
दोपहिया वाहन निर्माता LML (एलएमएल) ने तीन नए मॉडलों के साथ भारत में वापसी का एलान किया है। 20वीं सदी में अपने स्कूटरों के लिए मशहूर यह आइकॉनिक ब्रांड साल 2023 की दूसरी छमाही में नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगा। करीब पांच साल पहले अपना कारोबार बंद करने से पहले मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचने वाली यह ऑटोमोबाइल कंपनी अब इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करेगी।
Trending Videos
LML Moonshot
- फोटो : LML
LML Moonshot Electric Motorcycle
एलएमएल मूनशॉट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल राइडिंग के लिए उत्साही लोगों के लिए है। एलएमएल इसे एक डर्ट बाइक कहती है। इसके साथ ही इसमें एक ऐसी राइडिंग मिलेगी जो शहरों में आवाजाही के लिए इस्तेमाल की जा सकती है, जो इसे एक आकर्षक पेशकश बनाती है। कंपनी का कहना है कि यह बाइक एक हाइपर मोड के साथ आएगी और 0 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार इतनी जल्दी पकड़ लेगी जो 'जिसकी आप कल्पना नहीं कर सकते हैं।' हालांकि एलएमएल ने मूनशॉट के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने पुष्टि की है कि यह ईवी एक पोर्टेबल बैटरी, फ्लाई-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और पेडल असिस्ट के साथ आएगी।

LML Star Electric Scooter
- फोटो : LML
LML Star Electric Scooter
एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर का लुक काफी फ्यूचरिस्टिक है। यह डुअल-टोन थीम, एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ आता है। ई-स्कूटर में हॉरिजंटल इंडिकेटर्स दिए गए हैं जिन्हें नीचे रखा गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से डिजिटल स्क्रीन, रियर शॉक एब्जॉर्बर और सीटों पर लाल हाइलाइट के साथ आएगा। एलएमएल अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में ज्यादा जानकारी बाद में देगी।

LML Orion Electric Bike
- फोटो : LML
LML Orion Electric Bike
एलएमएल ओरियन इलेक्ट्रिक 'हाइपरबाइक' के जरिए कंपनी का मकसद एक हल्की और फुर्तीले शहर की सवारी की पेशकश करना है। यह सभी मौसमों में सुरक्षा आश्वासन के साथ IP67-रेटेड बैटरी, कंट्रोल के लिए हैप्टिक फीडबैक और उन लोगों के लिए एक इन-बिल्ट जीपीएस के साथ आती है जो अक्सर लंबी सवारी के लिए उत्साहित रहते हैं।

कमेंट
कमेंट X