{"_id":"633697cbfd83b94cc24d7d7e","slug":"gt-force-launched-two-electric-scooters-they-do-not-need-license-to-drive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Scooter: सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में कड़ा हुआ मुकाबला, GT फोर्स ने लॉन्च किए दो स्कूटर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Scooter: सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में कड़ा हुआ मुकाबला, GT फोर्स ने लॉन्च किए दो स्कूटर
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:59 PM IST
सार
भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनी जीटी फोर्स ने दो नए स्कूटर भारतीय बाजार में पेश कर दिए हैं। इन्हें दो तरह की बैटरी के ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय कंपनी जीटी फोर्स ने बाजार में दो नए स्कूटर्स को उतारा है। जिन्हें कम दूरी की यात्रा के लिए बनाया गया है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि इन स्कूटर्स की क्या कीमत होगी और इनको कितनी दूरी तक चलाया जा सकता है।
Trending Videos
कितनी है कीमत
2 of 5
जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : GT Force
कंपनी ने जिन दो नए स्कूटर्स को लॉन्च किया है उनमें जीटी ड्राइव प्रो और जीटी सोल वेगास हैं। इनमें से जीटी सोल वेगास की एक्स शोरूम कीमत 47370 रूपये है जबकि जीटी ड्राइव प्रो की एक्स शोरूम कीमत 67208 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलता है बैटरी ऑप्शन
3 of 5
जीटी फोर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : GT Force
जीटी सोल वेगास 60V 28Ah की लेस एसिड बैटरी के साथ 60 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है तो 60V 26Ah लिथियम ऑयन बैटरी वाला स्कूटर 65 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है। जीटी ड्राइव प्रो 48V 28Ah लेड एसिड बैटरी और 48V 26Ah लिथियम ऑयन बैटरी के ऑप्शन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक लेड एसिड बैटरी वाले स्कूटर को फुल चार्ज करने में आठ घंटे का समय लगेगा और लिथियम ऑयन बैटरी वाले स्कूटर को चार्ज करने में चार से पांच घंटे का ही समय लगेगा।
दोनों ही स्कूटर्स में एंटी थेफ्ट अलार्म के साथ ही रिवर्स मोड, इग्निशियन लॉक स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जीटी सोल वेगास को ग्लॉसी रेड, ग्रे और ऑरेंज कलर के साथ तो जीटी ड्राइव प्रो में वाइट, ब्लू, रेड और चॉकलेट जैसे कलर के ऑप्शन दिए गए हैं।
भारतीय बाजार में जीटी फोर्स स्कूटर का मुकाबला बाउंस इनफिनिटी ई1, हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा सीएक्स सिंगल बैटरी, ओकिनावा आर30 और एवन ई स्कूट जैसे स्कूटर के साथ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X