सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mercedes EQS 580: आज लॉन्च होगी मेड इन इंडिया मर्सिडीज इलेक्ट्रिक ईक्यूएस 580, मिलेगी सबसे ज्यादा रेंज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 30 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

मर्सिडीज ने मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार ईक्यूएस 580 फोर मैटिक को देश में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार को 30 सितंबर को लॉन्च कर रही है। इस खबर में हम आपको इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Made in India Mercedes Electric EQS 580 to be launched tomorrow, will get maximum range
मर्सिडीज बेंच ईक्यूएस 580 - फोटो : Mercedes benz
जर्मन कार मेकर मर्सिडीज बेंज शुक्रवार को भारत में अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार ईक्यूएस 580 फोर मैटिक को लॉन्च कर देगी। इस इलेक्ट्रिक कार की पहली खासियत है कि इसे पूरी तरह से भारत में ही बनाया गया है और इसकी दूसरी खासियत इसकी रेंज होगी।
Trending Videos

होगी जबर्दस्त रेंज

Made in India Mercedes Electric EQS 580 to be launched tomorrow, will get maximum range
मर्सिडीज बेंच ईक्यूएस 580 - फोटो : Mercedes benz
जानकारी के मुताबिक कंपनी इस लग्जरी सेडान कार में 107.8 kWh क्षमता का बैटरी पैक देगी जिससे इस कार को 750 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। ज्यादा रेंज के साथ ही इस कार में काफी ताकतवर मोटर भी दी गई है। इलेक्ट्रिक सेडान कार में कंपनी की ओर से फोर मैटिक के साथ जो मोटर दी जाएगी उससे 516 बीएचपी और 856 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेड इन इंडिया होगी कार 

Made in India Mercedes Electric EQS 580 to be launched tomorrow, will get maximum range
मर्सिडीज बेंच ईक्यूएस 580 - फोटो : Mercedes benz
कंपनी की ये इलेक्ट्रिक सेडान मेड इन इंडिया है। इस कार को कंपनी ने महाराष्ट्र के पुणे के पास चाकन के प्लांट में बनाया है।

ये भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका

क्या होगी कीमत

Made in India Mercedes Electric EQS 580 to be launched tomorrow, will get maximum range
मर्सिडीज बेंच ईक्यूएस 580 - फोटो : Mercedes benz
कंपनी की ओर से इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.80 करोड़ रुपये के आस-पास हो सकती है। मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार होने के कारण कंपनी को इसकी कीमत कम रखने में भी मदद मिलेगी। अभी तक कंपनी विदेश से कार इंपोर्ट करती थी जिस पर काफी ज्यादा टैक्स लगता और कार की कीमत में काफी ज्यादा बढ़ोतरी होती थी।

ये भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

कैसा होगा लुक

Made in India Mercedes Electric EQS 580 to be launched tomorrow, will get maximum range
मर्सिडीज बेंच ईक्यूएस 580 - फोटो : Mercedes benz
इलेक्ट्रिक सेडान को स्पोर्टी लुक देने के साथ ही इसमें ब्लैक आउट ग्रिल, शॉर्प एलईडी यूनिट, फ्रेमलैस डोर, फ्लश डोर, 19 इंच के अलॉय व्हील जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - Best EV: 15 लाख रुपये के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट, जानें फीचर्स और रेंज से लेकर सबकुछ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed