{"_id":"6335aa7ad0ff73589173ab86","slug":"is-it-beneficial-to-install-alloy-wheels-in-the-car-know-what-are-the-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alloy Wheels: क्या कार में अलॉय व्हील्स लगवाना है समझदारी, जानें क्या होते हैं फायदे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Alloy Wheels: क्या कार में अलॉय व्हील्स लगवाना है समझदारी, जानें क्या होते हैं फायदे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 29 Sep 2022 08:04 PM IST
सार
आजकल ज्यादातर कारों के टॉप वैरिएंट्स में कंपनियां अलॉय व्हील देती हैं लेकिन बाकी कारों में स्टील रिम आते हैं। ऐसे में क्या अपनी कार में अलॉय लगवाना समझदारी है या नहीं, आइए जानते हैं।
सभी कार कंपनियों की कारों तो अलॉय व्हील का ऑप्शन मिल जाता है लेकिन जिन कारों में अलॉय व्हील की जगह स्टील रिम आते हैं क्या उनमें अलॉय व्हील लगवाए जा सकते हैं और क्या ऐसा करना समझदारी होगी। आइए जानते हैं।
Trending Videos
किसी भी कार में लग सकते हैं अलॉय व्हील?
2 of 7
अलॉय व्हील्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इसका जवाब है हां। आपकी कार पुरानी हो या फिर आप शोरूम से नई कार खरीदकर लाए हों। किसी भी कार में अलॉय व्हील लगवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे बनते हैं अलॉय व्हील
3 of 7
अलॉय व्हील्स
- फोटो : सोशल मीडिया
नाम से ही पता चल जाता है कि इन्हें स्टील जैसी किसी धातु की जगह एल्यूमिनियम, मैग्निशियम और निकल से बनाया जाता है। इन्हें मोल्डिंग प्रोसेस से बनाया जाता है इसलिए इन्हें किसी भी आकार, डिजाइन में बनाया जा सकता है।
कार में आमतौर पर स्टील के रिम आते हैं जिनका वजन ज्यादा होता है और उनका लुक भी सिंपल होता है। जिस कारण लोग अपनी कारों में अलॉय व्हील लगवाना पसंद करते हैं। अलॉय लगवाने से जहां कार आकर्षक लगती है वहीं कम वजन के कारण कार अच्छा एवरेज देती है।
अलॉय व्हील स्टील के नहीं होते इसलिए पानी लगने पर भी इनमें जंग नहीं लगती। इनमें हवा के आने-जाने की पूरी जगह होती है जिससे ब्रेक लगाने पर जो गर्मी पैदा होती है वो जल्दी निकल जाती है और ब्रेक भी जल्दी ठंडे होते हैं। इसके अलावा वजन में हल्के होने के कारण कार पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X