सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   SIAM Sales : Indian Auto Industry Posts Highest-Ever February Sales with Double-Digit Growth

SIAM Sales Report: फरवरी में जमकर बिकीं कारें और बाइक्स, जारी हुए चौंकाने वाले आंकड़ें, जानें कितनी हुई बिक्री

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 13 Mar 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार

India Auto Sales Growth Record: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने फरवरी 2026 में एक बार फिर सेल्स में शानदार आंकड़े दर्ज किए। SIAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल्स से लेकर टू-व्हीलर्स तक, हर सेगमेंट में डबल-डिजिट ग्रोथ देखी गई है। जहां कारों की बिक्री में 10% से ज्यादा का उछाल आया, वहीं दोपहिया वाहनों (2Ws) ने 35% की भारी बढ़त के साथ बाजार में धूम मचा दी है। जानिए इस बारे में विस्तार से...
 

SIAM Sales : Indian Auto Industry Posts Highest-Ever February Sales with Double-Digit Growth
ऑटो सेक्टर ग्रोथ - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार

भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने फरवरी 2026 में मजबूत प्रदर्शन किया है। ऑटो उद्योग के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM - सियाम) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस महीनें देश में वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। डाटा के अनुसार दोपहिया, पैसेंजर व्हीकल और तीनपहिया, तीनों प्रमुख  सेगमेंट में पिछले साल की तुलना में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है, जो बाजार में बढ़ती मांग और सकारात्मक उपभोक्ता भावना की ओर इशारा कर रही है।
Trending Videos


सेगमेंट्स की बिक्री एक नजर में
 
सेगमेंट फरवरी 2025 (बिक्री) फरवरी 2026 (बिक्री) ग्रोथ (%)
टू-व्हीलर (2W) 13,84,605 18,71,406 35.2%
पैसेंजर व्हीकल (PV) 3,77,689 4,17,705 10.6%
थ्री-व्हीलर (3W) 57,788 74,573 29.0%

पैसेंजर व्हीकल बिक्री में 10% से ज्यादा उछाल
फरवरी 2026 में पैसेंजर व्हीकल (पीवी) सेगमेंट की बिक्री 4,17,705 यूनिट्स तक पहुंच गई। यह आंकड़ा फरवरी 2025 की 3,77,689 यूनिट्स के मुकाबले 10.6 प्रतिशत अधिक है। ऑटो एक्सपर्ट्स इस रफ्तार के पीछे बेहतर मॉडल विकल्प, फाइनेंसिंग की उपलब्धता ओर शहरी क्षेत्रों की कारों की लगातार बढ़ती मांगों को मान रहे हैं। हालांकि सियाम के अनुसार इस डाटा में कुछ प्रीमियम ब्रांड्स जैसे बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, जगुआर लैंड रोवर और वोल्वो जैसी कारों की बिक्री शामिल नहीं है, क्योंकि उनके आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Auto Weekly Roundup: मार्च के दूसरे हफ्ते में बड़े लॉन्च, नई वर्ना से लेकर इलेक्ट्रिक वैन तक कई बड़े अडेट्स

दोपहिया वाहनों में सबसे तेज ग्रोथ
इस महीने सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आंकड़ें दोपहिया वाहनों के रहे, जहां 35.2% की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई। इस दौरान कुल 18,71,406 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो पिछले साल इसी अवधि की 13,84,605 यूनिट्स से 35.2 प्रतिशत अधिक है।

स्कूटर की मांग में बड़ा उछाल
स्कूटर सेगमेंट ने खासतौर पर शानदार प्रदर्शन किया। 42.3%  बिक्री उछाल के साथ यह दोपहिया 7,29,774 यूनिट्स बिकी। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ती दैनिक आवागमन जरूरतों और बेहतर माइलेज के कारण स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है।

मोटरसाइकिल बिक्री भी मजबूत
मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी अच्छी बढ़त दर्ज हुई। 30.8% की बढ़त के साथ 10.9 लाख से अधिक(10,96,537) यूनिट्स बिकीं। ग्रामीण बाजारों में मांग और एंट्री-लेवल बाइक की लोकप्रियता इसके पीछे प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक दोपहिया चैंपियंस एडिशन लॉन्च, टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाया

तीनपहिया वाहनों में भी मजबूत मांग
तीनपहिया वाहनों (3W) की बिक्री में भी शानदार बढ़त देखी गई। फरवरी 2026 में इस सेगमेंट में 74,573 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 57,788 यूनिट्स था। यानी इस सेगमेंट में 29 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई। तीनपहिया सेगमेंट में पैसेंजर कैरियर वाहनों की मांग सबसे ज्यादा रही। इस कैटेगरी में 60,013 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 30 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि दर्शाती है।

क्या आगे भी बनी रहेगी यह रफ्तार?
SIAM के डायरेक्टर जनरल राजेश मेनन का कहना है कि फरवरी में मिली यह मजबूत ग्रोथ ऑटो सेक्टर में बढ़ते पॉजिटिव कंज्यूमर सेंटिमेंट का संकेत है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आगे के महीनों का रुख पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। मार्च में त्योहारी सीजन और वित्तीय वर्ष के अंत की बिक्री से बाजार को फायदा मिल सकता है, लेकिन कुछ वैश्विक कारक चिंता का कारण बने हुए हैं। ऑटो इंडस्ट्री फिलहाल West Asia में चल रहे संघर्ष पर नजर रखे हुए है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह स्थिति लंबी चली तो इसका असर वैश्विक सप्लाई चेन, कच्चे माल की कीमत और वाहन उत्पादन लागत पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed