{"_id":"69b3f4897c0453ba660aa683","slug":"iran-israel-war-sparks-global-oil-shock-switching-an-ev-ultimate-shield-against-rising-fuel-costs-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान-इस्राइल युद्ध से गहराया तेल संकट: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ईरान-इस्राइल युद्ध से गहराया तेल संकट: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से बचाएंगी ये इलेक्ट्रिक कारें, देखें लिस्ट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Electric cars in India price list: ग्लोबल फ्यूल क्राइसिस और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के बीच अब इलेक्ट्रिक वाहन (ईपी) सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बन गए हैं। भारत में करीब सात लाख से शुरू होने वाली इन इलेक्ट्रिक कारों के साथ आप पेट्रोल की लाइनों और बढ़ते दामों की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो सकते हैं। जानें बजट से लेकर प्रीमियम रेंज तक की बेस्ट इलेक्ट्रिक गाड़ियां और उनकी रेंज।
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : Tata Motors
विज्ञापन
विस्तार
दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होती है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है। ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी तेजी से एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। क्योंकि ये बैटरी से चलते हैं और इन्हें पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं पड़ती। यही वजह है कि ऊर्जा संकट या ईंधन महंगाई के दौर में ईवी की मांग बढ़ जाती है।
भारत में लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारें
टाटा टियागो ईवी
भारत में किफायती इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो टाटा टियागो ईवी सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक मानी जाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग आठ लाख से शुरू होकर साढ़े 11 लाख तक जाती है और कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर करीब 315 किलोमीटर तक चल सकती है।
ये भी पढ़ें: डबल साइलेंसर वाली बाइक: कुछ मोटरसाइकिलों में दो या चार साइलेंसर क्यों होते हैं? जानिए इसके पीछे की असली वजह
एमजी कॉमेट ईवी
एमजी कॉमेट ईवी एक कॉम्पैक्ट सिटी-फोकस्ड इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत लगभग साढ़े सात लाख से दस लाख के बीच है और इसकी सिंगल चार्ज रेंज करीब 230 किलोमीटर तक बताई जाती है।
टाटा पंच ईवी
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा पंच ईवी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसकी कीमत करीब दस लाख से 13 लाख के बीच है और यह लगभग 350 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। इसके अलावा लंबी रेंज और बेहतर फीचर्स की वजह से एमजी विंडसर ईवी भी बाजार में चर्चा में है, जिसकी कीमत करीब 14 लाख से साढ़े 18 लाख तक है और यह लगभग 449 किलोमीटर तक चल सकती है।
टाटा नेक्सन ईवी
इसी तरह भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में शामिल टाटा नेक्सन ईवी भी मजबूत विकल्प के रूप में सामने आती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग साढ़े 12 लाख से साढ़े 17 लाख तक है और यह एक बार चार्ज करने पर करीब 489 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम मानी जाती है।
ये भी पढ़ें: Suzuki Burgman Street EX: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट एक्स 2026 भारत में लॉन्च, जानिए क्या है नया और कितनी है कीमत
क्यों बढ़ रही है इलेक्ट्रिक कारों की मांग?
ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता के पीछे कई कारण हैं। जैसे:
Trending Videos

- पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें।
- पर्यावरण संरक्षण।
- कम रनिंग कॉस्ट।
- सरकार की ईवी पॉलिसी और सब्सिडी।
- चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का धीरे-धीरे विस्तार।
कमेंट
कमेंट X