सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Automobiles News ›   Countries Where Petrol Is Cheaper Than Candy: Why Fuel Prices Are So Low There

Fuel: इन देशों में एक बोतल पानी और टॉफी से भी सस्ता है पेट्रोल-डीजल, जानिए दुनिया के सबसे सस्ते ईंधन वाले देश

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 12 Mar 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Cheapest Petrol In The World: क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कुछ देशों में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत एक टॉफी और एक बोतल पानी से भी कम है? जानें कौन से हैं वो देश जहां ईंधन कौड़ियों के भाव मिलता है। और भारत में पेट्रोल-डीजल के इतने महंगे होने की वजह क्या है?

Countries Where Petrol Is Cheaper Than Candy: Why Fuel Prices Are So Low There
इन देशों सबसे सस्ता है पेट्रोल-डीजल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

भारत में जब भी हम गाड़ी की टंकी फुल कराने जाते हैं तो मीटर देखकर जेब ढीली होने का अहसास जरूर होता है। आज देश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल ₹87 से ₹94 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत एक टॉफी या पानी से भी कम है? सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन ये एकदम सच है! दरअसल, इन देशों में पेट्रोल-डीजल इतना सस्ता होने की सबसे बड़ी वजह है वहां मौजूद कच्चे तेल के विशाल भंडार, भारी सरकारी सब्सिडी और अपना खुद का घरेलू उत्पादन। यही कारण है कि वहां के लोगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार की महंगाई का कोई खास असर नहीं झेलना पड़ता। आइए नजर डालते हैं दुनिया के उन देशों पर जहां पेट्रोल-डीजल लगभग कौड़ियों के भाव मिलता है:

Trending Videos

सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल वाले टॉप देश

 
देश का नाम पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)   डीजल की कीमत (प्रति लीटर)   आखिर इतना सस्ता क्यों?
ईरान ₹2.7 ($0.029) ₹0.55 ($0.006) कच्चे तेल के बड़े भंडार और सरकार की तरफ से भारी सब्सिडी।
वेनेजुएला ₹3.2 ($0.035) ₹0.37 ($0.004) दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार और कीमतों पर कड़ा सरकारी कंट्रोल।
अंगोला ₹30.0 ($0.328) ₹40.0 ($0.436) अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों में से एक।
मिस्र ₹31.3 ($0.339) ₹34.1 ($0.369) घरेलू उत्पादन पर फोकस और बेहतरीन सरकारी सब्सिडी।
कुवैत ₹31.5 ($0.341) ₹34.6 ($0.375) अर्थव्यवस्था पूरी तरह तेल पर निर्भर होने के कारण कीमतें बहुत कम रहती हैं।
अल्जीरिया ₹32.7 ($0.354) ₹20.7 ($0.224) देश में तेल और गैस के प्रचुर भंडार मौजूद हैं।
तुर्कमेनिस्तान   ₹39.5 ($0.428) ₹26.3 ($0.285) ऊर्जा संसाधनों से भरपूर देश, जहां सरकार ईंधन की कीमतें नहीं बढ़ने देती।
कजाखस्तान ₹43.7 ($0.473) ₹43.4 ($0.470) प्राकृतिक और ऊर्जा संसाधनों के मामले में बेहद अमीर देश।

भारत में ईंधन इतना महंगा क्यों है?

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि जब बाहर पेट्रोल इतना सस्ता है तो भारत में इसके दाम आसमान क्यों छू रहे हैं? दरअसल, इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी आयात पर भारी निर्भरता है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है। इसी वजह से ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में होने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव का सीधा असर हमारे घरेलू बाजार की कीमतों पर पड़ता है। इसके अलावा, विदेशों से कच्चे तेल को भारत लाने का खर्च भी काफी ज्यादा होता है। रही-सही कसर टैक्स पूरी कर देते हैं। जब इस कीमत पर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट जुड़ता है तो आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल पहुंचते-पहुंचते काफी महंगा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed