सब्सक्राइब करें

Mahindra Bolero Neo Limited Edition: महिंद्रा बोलेरो नियो लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 25 Jan 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
Mahindra Bolero Neo Limited Edition launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
Mahindra Bolero Neo Limited Edition: देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने भारतीय बाजार के लिए नया Bolero Neo Limited Edition (बोलेरो नियो लिमिटेड एडिशन) लॉन्च किया। कंपनी ने इसनई पेशकश की कीमत 11.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) रखी है। नया लिमिटेड एडिशन बोलेरो नियो टॉप-स्पेक N10 वैरिएंट पर आधारित है और इसे स्टैंडर्ड वर्जन से अलग करने के लिए कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट मिलते हैं। नया लिमिटेड एडिशन बोलेरो नियो N10 वैरिएंट की तुलना में लगभग 29,000 रुपये महंगा है और रेंज-टॉपिंग N10 (O) की तुलना में 78,000 रुपये सस्ता है। 
Trending Videos
Mahindra Bolero Neo Limited Edition launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
लुक और डिजाइन
नए महिंद्रा बोलेरो नियो लिमिटेड एडिशन रूफ स्की-रैक, नई फॉग लाइट, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल के साथ हेडलैंप और डीप सिल्वर कलर स्कीम में तैयार स्पेयर व्हील कवर जैसे विजुअल अपग्रेड्स के साथ आता है। केबिन को ड्यूल-टोन लैदर सीट के रूप में भी अपग्रेड किया गया है। ड्राइवर की सीट के लिए ऊंचाई को एडजस्ट करने का फीचर और चालक और सामने वाले यात्री के लिए लंबर सपोर्ट भी है। सेंटर कंसोल में सिल्वर इंसर्ट्स हैं, जबकि पहली और दूसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए आर्मरेस्ट जैसी सुविधा भी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra Bolero Neo Limited Edition launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
फीचर्स
फीचर की बात करें तो, बोलेरो नियो लिमिटेड एडिशन में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। हालांकि इस यूनिट में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो नहीं मिलता है। यह एक रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, महिंद्रा ब्लूसेंस कनेक्टिविटी एप और स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल के साथ आता है। ड्राइवर की सीट के नीचे एक अंडर सीट स्टोरेज ट्रे भी है, जो एक बढ़िया  स्टोरेज स्पेस ऑप्शन है। यह सब-4-मीटर एसयूवी पीछे की ओर साइड-फेसिंग जंप सीटों के साथ 7-सीटर बनी हुई है। 
Mahindra Bolero Neo Limited Edition launched in India Know Price Features Specs News in Hindi
Mahindra Bolero Neo Limited Edition - फोटो : Mahindra
इंजन पावर और ट्रांसमिशन
एसयूवी में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं और मॉडल में वही 1.5-लीटर mHawk 100 डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलना जारी है। लिमिटेड एडिशन में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल (MLD) नहीं दी गई है जो N10 (O) वैरिएंट में खास तौर पर मिलती है। इससे एसयूवी,उबड़-खाबड़ सड़कों से आसानी से सफर तय कर सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed