{"_id":"6308af75866b987ec30aa258","slug":"mahindra-scorpio-n-rolls-off-production-line-mahindra-scorpio-n-suv-deliveries-to-commence-from-september-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Scorpio-N: दो मिनट से देखें फैक्ट्री में कैसी बनती है ये नई एसयूवी, सितंबर से शुरू होगी डिलीवरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Scorpio-N: दो मिनट से देखें फैक्ट्री में कैसी बनती है ये नई एसयूवी, सितंबर से शुरू होगी डिलीवरी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 26 Aug 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन

Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने पिछले महीने 27 जून को नई Scorpio-N (स्कॉर्पियो-एन) एसयूवी लॉन्च की थी। नई एसयूवी की डिलीवरी अगले महीने सितंबर से शुरू होगी। एसयूवी को कार खरीदारों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। क्योंकि बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 30 मिनट के अंदर इस एसयूवी के लिए एक लाख बुकिंग दर्ज की है। महिंद्रा ने नई Mahindra Scorpio-N एसयूवी के निर्माण और चाकन प्लांट में प्रॉडक्शन लाइन से रोल-आउट होने वाली पहली कुछ यूनिट्स का एक वीडियो साझा किया है।

Trending Videos

Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
इस वीडियो से पता चलता है कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की उत्पादन प्रक्रिया कैसी है और यह कार कैसे बनती है। कंपनी का लक्ष्य दिसंबर 2022 तक नई स्कॉर्पियो-एन की 20,000 यूनिट्स ग्राहकों को डिलीवर करना है। टॉप-स्पेक Z8L वैरिएंट की डिलीवरी प्राथमिकता पर की जाएगी। नई Mahindra Scorpio-N एसयूवी के बेस वैरिएंट के लिए शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये है और यह टॉप-स्पेक मॉडल के लिए 23.9 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने एलान किया है कि ये इंट्रोडक्ट्री कीमत है और नई एसयूवी की पहली 25,000 बुकिंग के लिए लागू हैं। नई 2022 Mahindra Scorpio-N के साथ ही स्कॉर्पियो के मौजूदा मॉडल की बिक्री भी जारी रहेगी।
नई Mahindra Scorpio-N SUV की प्रॉडक्शन का वीडियो
नई Mahindra Scorpio-N SUV की प्रॉडक्शन का वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
इंट्रोडक्ट्री कीमतें
नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को पांच ट्रिम लेवल - Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8 L में पेश किया गया है, जो कई वैरिएंट्स में आते हैं। महिंद्रा ने यह भी एलान किया है कि 2022 Mahindra Scorpio-N की शुरुआती कीमतें सिर्फ पहली 25,000 बुकिंग के लिए ही मान्य रहेंगी। जिसके बाद कंपनी इसकी कीमतों में इजाफा कर सकती है।
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें रुपये में:

वैरिएंट | पेट्रोल MT | पेट्रोल AT | डीजल 2WD MT | डीजल 4WD MT | डीजल 2WD AT | डीजल 4WD AT |
Z2 | 11.99 लाख | – | 12.49 लाख | – | – | – |
Z4 | 13.49 लाख | 15.45 लाख | 13.99 लाख | 16.44 लाख | 15.95 लाख | 18.40 लाख |
Z6 | – | – | 14.99 लाख | – | 16.95 लाख | – |
Z8 | 16.99 लाख | 18.95 लाख | 17.49 लाख | 19.94 लाख | 19.45 लाख | 21.90 लाख |
Z8 L | 18.99 लाख | 20.95 लाख | 19.49 लाख | 21.94 लाख | 21.45 लाख | 23.90 लाख |

Mahindra Scorpio N
- फोटो : Mahindra
इंजन और पावर
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में एमस्टैलियन पेट्रोल इंजन है जो 200 PS का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा ऑप्शन एमहॉक डीजल इंजन है जो 175 PS का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और महिंद्रा के 4 XPLOR 4WD सिस्टम के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी शामिल हैं।
पहली बार मिली यह टेक्नोलॉजी
अपने सेगमेंट में यह पहली एसयूवी है जिसमें शिफ्ट-बाय-केबल टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ ही यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे कम CO2 उत्सर्जन करने वाला वाहन भी है।

कई ड्राइव मोड
ड्राइविंग एक्सपीरियंस की बात करें तो, नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में कई ड्राइव मोड मिलते हैं - Tarmac (टारमैक), Snow (स्नो), Mud and Desert (मड एंड डेजर्ट), 4Xplore टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम, पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प। एसयूवी को फ्रेम प्लेटफॉर्म पर थर्ड-जेनरेशन बॉडी पर बनाया गया है, जो इसे काफी मजबूती देता है और ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ-साथ हाई-स्पीड स्थिरता प्रदान करता है।