{"_id":"63c5410c43fa3b2a1f1a81fb","slug":"mahindra-xuv400-vs-tata-nexon-ev-mahindra-xuv400-suv-launched-in-india-know-range-price-features-specs-2023-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra XUV400: महिंद्रा ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक SUV, जानें बेस्ट सेलिंग Tata Nexon EV के मुकाबले कैसी है","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra XUV400: महिंद्रा ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक SUV, जानें बेस्ट सेलिंग Tata Nexon EV के मुकाबले कैसी है
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन

Mahindra XUV400 Vs Tata Nexon EV
- फोटो : For Reference Only
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने भारतीय बाजार में आखिरकार सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV400 (एक्सयूवी400) को लॉन्च कर दिया। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों का भी एलान कर दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक कार कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 (एक्सयूवी300) पर आधारित है। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी का भारतीय बाजार में मुकाबला Tata Nexon EV जैसी कारों से होगा। जो इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। आइए जानते हैं दोनों एसयूवी में क्या फीचर्स और ड्राइविंग रेंज मिलते हैं।

Trending Videos

Mahindra XUV400 EV
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV400 की कीमत
Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी दो अलग-अलग वैरिएंट्स - EC (ईसी) और EL (ईएल) में उपलब्ध होगी। महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की कीमत 15.99 लाख रुपये और 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। वाहन निर्माता ने एलान किया है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी की इंट्रोडक्ट्री कीमत है जो पहली 5,000 बुकिंग के लिए मान्य है। यानी साफ है कि कंपनी इसकी कीमतों में इजाफा करने का इरादा रखती है। Mahindra ने यह भी दावा किया कि लॉन्च के एक साल के भीतर उसका लक्ष्य XUV400 की 20,000 यूनिट डिलीवर करना है।

Tata Nexon EV Max
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV Max: वैरिएंट्स और कीमत
Tata Nexon EV Max तीन वैरिएंट्स - XZ+, XZ+ Lux और साध ही Jet Edition (जेट एडिशन) में उपलब्ध है। Nexon EV Max की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.34 रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 20.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
Tata Nexon EV Max तीन वैरिएंट्स - XZ+, XZ+ Lux और साध ही Jet Edition (जेट एडिशन) में उपलब्ध है। Nexon EV Max की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.34 रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 20.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Mahindra XUV400 EV
- फोटो : Mahindra
Mahindra XUV400 के कलर ऑप्शन
इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी पांच अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जो हैं - आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू, सैटिन कॉपर के दोहरे टोन विकल्प के साथ। Mahindra XUV400 इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai KONA EV और MG ZS EV जैसे प्रतिद्वंद्वियों को भी टक्कर देगी।

Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV Max: कलर ऑप्शन
नेक्सन ईवी मैक्स के साथ ही टाटा मोटर्स ने अपनी हाई वोल्टेज स्टेट-ऑफ-द-आर्ट जिप्ट्रॉन टेक्नोलॉजी की शुरुआत भी की है। Tata Nexon EV Max तीन एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन के साथ आती है। जिसमें इंटेन्सी-टील (नेक्सॉन ईवी मैक्स के लिए एक्सक्लूसिव), डेटोना ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे रंग शामिल हैं। ड्यूल टोन बॉडी कलर पूरे मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है।