सब्सक्राइब करें

Mahindra XUV700: इस 7-सीटर एसयूवी के दो नए वेरिएंट्स लॉन्च, जानें कीमत और कब शुरू होगी बुकिंग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV700 two new variants AX7 Luxury MT AX7 Luxury AT AWD Know price booking details
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
Mahindra XUV700 Receives Two New Variants: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने मंगलवार को XUV700 एसयूवी के दो नए वेरिएंट पेश करने का एलान किया है। कंपनी ने अपनी इस बहुप्रतीक्षित तीन-पंक्ति वाली एसयूवी को कुछ हफ्ते पहले लॉन्च किया था। नए वेरिएंट मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ A7 ट्रिम ऑप्शन और AWD (ऑल व्हील ड्राइव) के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के रूप में उपलब्ध होंगे। 


महिंद्रा ने एक बयान में दावा किया कि एसयूवी के नए वेरिएंट्स पेश किए जाने के तुरंत बाद इनके लिए कंपनी को ग्राहकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नए वेरिएंट की बुकिंग 7 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 

Mahindra ने औपचारिक रूप से टॉप-स्पेक XUV700 की कीमतों की घोषणा कर दी है। AX7 Luxury MT की कीमत 19.99 लाख रुपये और AX7 Luxury AT AWD की कीमत 22.89 लाख रुपये है। यह दोनों कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
Trending Videos
Mahindra XUV700 two new variants AX7 Luxury MT AX7 Luxury AT AWD Know price booking details
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
वेरिएंट्स और शुरुआती कीमत
महिंद्रा ने पिछले महीने XUV700 के फुल वेरिएंट लाइन-अप और कीमत का खुलासा किया था। टॉप-पेक AX7 सिर्फ 7-सीट कॉन्फिगरेशन के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत 17.59 लाख रुपये से शुरू होती है। 

उस समय, महिंद्रा ने खुलासा किया था कि लग्जरी पैक की कीमत बेस प्राइस से 1.80 लाख रुपये ज्याद चुकानी होगी। जबकि AX7 डीजल ऑटोमैटिक के साथ AWD के लिए 1.3 लाख रुपये अलग से चुकाने होंगे। 

Mahindra XUV700 एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स की एक लंबी लिस्ट है लेकिन ये सभी स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध नहीं है। XUV700 को चार वेरिएंट्स - MX, AX3, AX5 और AX7 में उपलब्ध कराया जाएगा। यह वाहन पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों, पांच और सात सीटों वाले लेआउट और मैनुअल के साथ-साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में भी आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV700 two new variants AX7 Luxury MT AX7 Luxury AT AWD Know price booking details
Mahindra XUV700 - फोटो : Mahindra
फुल प्राइस लिस्ट
 
XUV700 MX सीरीज ईंधन 5-सीटर MT कीमत (रुपये)
MX पेट्रोल 11.99 लाख
  डीजल 12.49 लाख

AX3, AX5 और AX7 बहुप्रचारित AdrenoX के साथ आएंगे, जिससे एसयूवी में Amazon Alexa के साथ-साथ 3D इमर्सिव साउंड सिस्टम जैसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी-आधारित फीचर्स मिलेंगे। 
 
XUV700 AX सीरीज Fuel Type MT (कीमत, रुपये) AT (कीमत, रुपये)
AX3 (5-सीटर) पेट्रोल 13.99 लाख 15.59
  डीजल 14.59 लाख ** 16.19 लाख
AX5 (5-सीटर) पेट्रोल 14.99 लाख ** 16.59 लाख
  डीजल 15.59 लाख ** 17.19 लाख **
AX7 (7-सीटर) पेट्रोल 17.59 लाख 19.19 लाख
  डीजल 18.19 लाख 19.79 लाख
AX7 Luxury MT (7-सीटर) डीजल 19.99 लाख  
AX7 Luxury AT AWD (7-सीटर) डीजल   22.89 लाख
      ** 60,000 रुपये की एक्सट्रा कीमत पर
7-सीटर ले-आउट के साथ उपलब्ध

नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। 
 
Mahindra XUV700 two new variants AX7 Luxury MT AX7 Luxury AT AWD Know price booking details
Mahindra XUV700 - फोटो : For Reference Only
टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी
महिंद्रा ने कहा है कि एक्सयूवी700 शुक्रवार से डीलरशिप पर ग्राहकों के देखने के लिए उपलब्ध होगी। पहले चरण की टेस्ट ड्राइव शनिवार से शुरू होगी और दूसरे चरण में टेस्ट ड्राइव 7 अक्तूबर से शुरू होगी। बता दें कि ऊपर बताए गईं कीमतें पहले 25,000 बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए हैं। यानी इसके बाद कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। साथ ही कंपनी ने बताया है कि पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी डीजल वेरिएंट से पहले होगी।
विज्ञापन
Mahindra XUV700 two new variants AX7 Luxury MT AX7 Luxury AT AWD Know price booking details
Mahindra XUV700 Rear - फोटो : Mahindra
इंजन और पावर
महिंद्रा XUV700 एसयूवी को दो इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। जिसमें एक 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है। पेट्रोल इंजन 200 hp का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजनमें दो अलग-अलग ट्यूनिंग सेट अप हैं जिनमें से एक 1155 hp का पावर और 360 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि दूसरा 185 hp का पावर और लगभग 420 Nm टॉर्क की पेशकश करता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed