{"_id":"61f2bad8baf8a11a25359204","slug":"maruti-baleno-2022-facelift-maruti-baleno-2022-model-launch-date-maruti-baleno-2022-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Baleno 2022: नई 2022 बलेनो फेसलिफ्ट का उत्पादन शुरू, दमदार फीचर्स के साथ फरवरी में होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Baleno 2022: नई 2022 बलेनो फेसलिफ्ट का उत्पादन शुरू, दमदार फीचर्स के साथ फरवरी में होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 27 Jan 2022 09:01 PM IST
सार
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बड़े अपडेट के साथ आनेवाली नई 2022 Baleno (बलेनो) कार का उत्पादन अपने गुजरात प्लांट में शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
Maruti Baleno 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
Link Copied
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने बड़े अपडेट के साथ आनेवाली नई 2022 Baleno (बलेनो) कार का उत्पादन अपने गुजरात प्लांट में शुरू कर दिया है। बलेनो के नए मॉडल की बाजार में लॉन्चिंग और कीमत के एलान से करीब एक महीने पहले इसकी पहली यूनिट को 24 जनवरी को रोल-आउट किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक नई Maruti Baleno को फरवरी के आखिर में लॉन्च होने वाली है।
लुक और डिजाइन
नई बलेनो के बारे में पहले से ही बहुत सी जानकारी सामने आ चुकी है। इस प्रीमियम हैचबैक को मारुति नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। जैसा कि पहले लीक हुई तस्वीरों और अब रोल-आउट की गई कार की सामने आई तस्वीर से पुष्टि हुई है कि, नई 2022 बलेनो के लगभग सभी बॉडी पैनल को रीडिजाइन किया गया है और जब ऊपर से देखा जाता है, तो कार अपने पिछले मॉडल की तुलना में चौड़ी दिखती है।
कार के फ्रंट लुक की बात करें, तो नई बलेनो में एल-आकार के रैपराउंड हेडलैंप मिलते हैं, जिसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप और वैरिएंट के आधार पर प्रोजेक्टर सेट-अप मिलेगा। नई डिजाइन की गई ग्रिल में "स्माइली लुक" है और अब यह बहुत बड़ा है।
साइड लुक की बात करें तो नई बलेनो का लुक आउटगोइंग मॉडल जैसा ही है। हालांकि, नए दिखने वाले हेड और टेल लैंप को समायोजित करने के लिए आगे और पीछे के फेंडर को रीडिजाइन किया गया है। कार के रियर लुक की बात करें तो, 2022 बलेनो को एक नया टेलगेट डिजाइन, नए एल-आकार के टेल लैंप मिलते हैं जो अब टेलगेट और एक नए बम्पर तक फैले हुए हैं।
इंजन और पावर
नई बलेनो में मौजूदा हैचबैक के इंजनों का ऑप्शन मिल सकता है। बलेनो के मौजूदा मॉडल में दो 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। एक 83hp का पावर जेनरेट करता है और दूसरा 12V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 90hp का पावर जेनरेट करता है। नए मॉडल में ये दोनों विकल्प मिल सकता है। कार के फुल-हाइब्रिड वर्जन को भी लॉन्च किए जाने की चर्चा है। इसमें मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है। मारुति मौजूदा बलेनो की CVT यूनिट को AMT यूनिट से रिप्लेस कर सकती है, जैसे स्विफ्ट में मिलता है।
नया इंटीरियर और फीचर्स
2022 Baleno को पूरी तरह से नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलेगा जो वास्तव में हाल ही में विदेशों में पेश किए गए नई एस-क्रॉस के जैसा होगा। जिसमें एसी वेंट अब वी-आकार के पैटर्न में वर्टिकली रखे गए हैं और एक फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन सेंटर स्टेज में है। यह यूनिट 7.0-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम बहुत बड़ी दिखती है और शायद 8.0-इंच या इससे बड़ी हो सकती है। इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा और इसमें वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे अन्य फीचर भी होंगे।
सुरक्षा फीचर्स
नई बलेनो के टॉप मॉडल में 6 एयरबैग तक होंगे - आगे और पीछे के यात्रियों के लिए कर्टेन बैग के साथ ड्राइवर और यात्री एयरबैग। हायर मॉडल इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता कार्यक्रम (ईएसपी) के साथ भी आ सकते हैं।
मुकाबला
बलेनो भारत में बेची जाने वाली सबसे लोकप्रिय कारों में से एक है। इस मॉडल का मुकाबला टाटा और ह्यूंदै के नए उत्पादों से है जो ज्यादा आरामदायक और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।