सब्सक्राइब करें

Jaguar Land Rover: जगुआर ने शुरू की Range Rover SV एसयूवी की बुकिंग, मिलता है दमदार इंजन और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 27 Jan 2022 01:55 PM IST
सार

Jaguar Land Rover India (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने गुरुवार को भारत में नई Range Rover SV (रेंज रोवर एसवी) एसयूवी की बुकिंग शुरू करने का एलान कर दिया।

विज्ञापन
Jaguar Land Rover Range Rover SV SUV Booking Starts in India Range Rover SV Price features specifications
Jaguar Land Rover Range Rover SV - फोटो : Land Rover
Jaguar Land Rover India (जगुआर लैंड रोवर इंडिया) ने गुरुवार को भारत में नई Range Rover SV (रेंज रोवर एसवी) एसयूवी की बुकिंग शुरू करने का एलान कर दिया। यह एसयूवी जिसे पहले ही वैश्विक बाजारों में पेश किया जा चुका है, अब भारतीय ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगी। 2022 Range Rover SV कई कस्टमाइजेशन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें विशेष डिजाइन थीम, डेटेल्स और सामग्री शामिल हैं।

लैंड रोवर के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस द्वारा विकसित की गई यह एसयूवी, स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हीलबेस दोनों वर्जन में उपलब्ध होगी। इसमें पहली बार लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन के लिए 5-सीटर कॉन्फिगरेशन भी शामिल है।
 
Trending Videos
Jaguar Land Rover Range Rover SV SUV Booking Starts in India Range Rover SV Price features specifications
Jaguar Land Rover Range Rover SV - फोटो : Land Rover
लुक और डिजाइन
रेंज रोवर एसवी के डिजाइन को नए फ्रंट बंपर और पांच बार ग्रिल के साथ अपग्रेड किया गया है। वाहन के निर्माण के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों में स्मूद सिरेमिक, सस्टेनेबल लकड़ी और चमकदार प्लेटेड मेटल शामिल हैं। पावरट्रेन और डिजाइन थीम के आधार पर ग्राहक यह भी चुन सकते हैं कि उनके पहिए कैसे दिखेंगे। रेंज रोवर एसवी 12 अलग-अलग पहियों का विकल्प प्रदान करता है, जिसमें सभी का साइज 23-इंच है। डिजाइन में डायमंड टर्न्ड डार्क ग्रे ग्लॉस अलॉय व्हील शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaguar Land Rover Range Rover SV SUV Booking Starts in India Range Rover SV Price features specifications
Jaguar Land Rover Range Rover SV - फोटो : Land Rover
इंजन और पावर
Range Rover SV में एक नया 4.4-लीटर ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 523 hp का अधिकतम पावर और 750 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 3.0-लीटर स्ट्रेट-6 डीजल इंजन का विकल्प भी मिलता है जिसमें 346 hp का पावर और 700 Nm का पीक टॉर्क मिलता है है। 
Jaguar Land Rover Range Rover SV SUV Booking Starts in India Range Rover SV Price features specifications
Jaguar Land Rover Range Rover SV - फोटो : Land Rover
एसवी सिग्नेचर सूट
लैंड रोवर रेंज रोवर एसवी लॉन्ग व्हीलबेस ग्राहकों को अपनी एसयूवी को चार सीटों वाले एसवी सिग्नेचर सूट के साथ कस्माइज करने का विकल्प देगी, जिसमें इलेक्ट्रिक रूप से तैनात करने वाला क्लब टेबल और इंटीग्रेटेड रेफ्रिजरेटर होगा। रेंज रोवर एसवी मॉडल पीछे के यात्रियों के लिए 13.1-इंच इंटनटेनमेंट स्क्रीन के साथ भी उपलब्ध है, जो कि रेंज रोवर के लिए अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन है। 
विज्ञापन
Jaguar Land Rover Range Rover SV SUV Booking Starts in India Range Rover SV Price features specifications
Jaguar Land Rover Range Rover SV - फोटो : Land Rover
लग्जरी और पर्सनलाइजेशन
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, "नई रेंज रोवर एसवी ज्यादा लग्जरी और पर्सनलाइजेशन का ऑप्शन देती है जिससे हमारे ग्राहकों को वास्तव में एक व्यक्तिगत रेंज रोवर बनाने में मदद मिलती है जो उनके अपने कैरेक्टर और पर्सनेलिटी का प्रतीक है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed