सब्सक्राइब करें

Tesla: टेस्ला ने आधिकारिक तौर पर तुर्की के बाजार में की एंट्री, भारत में लॉन्च अभी भी है दूर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 08:09 PM IST
सार

एलन मस्क के स्वामित्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने आधिकारिक तौर पर तुर्की के बाजार में एंट्री की है।

विज्ञापन
Elon Musk owned electric vehicle company Tesla officially enters Turkish market Tesla car launch in India still far
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
एलन मस्क के स्वामित्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने आधिकारिक तौर पर तुर्की के बाजार में एंट्री की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनसाइडईवी तुर्की के पूर्व सलाहकार और ई-गराज के सह-संस्थापक, एमीर ट्यून्युरेक, टेस्ला तुर्की के कामकाज को देखेंगे। 
Trending Videos
Elon Musk owned electric vehicle company Tesla officially enters Turkish market Tesla car launch in India still far
Tesla Model X - फोटो : Tesla
पिछले साल टेस्ला की दुनिया भर में डिलीवरी की बात करें तो, 936,000 वाहनों की डिलीवरी की गई, जो इसके 2020 के नतीजों से 87 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टेस्ला के दुनिया में सबसे बड़े बाजार अमेरिका और चीन बने हुए हैं। हालांकि एक नया उच्च जनसंख्या वाला देश 2022 में ब्रांड की बिक्री में योगदान देगा। टेस्ला ने केमल गेकर को अपने महाप्रबंधक के रूप में नियुक्त करके तुर्की कार बाजार में एंट्री का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Elon Musk owned electric vehicle company Tesla officially enters Turkish market Tesla car launch in India still far
2021 Tesla Model 3 - फोटो : Tesla
कंपनी बुल्गारिया, सर्बिया, रोमानिया और क्षेत्र के अन्य देशों सहित बाल्कन के ज्यादातर हिस्से में एक सुपरचार्जर नेटवर्क विकसित कर रही है। अभी तक, तुर्की में टेस्ला के बिक्री लक्ष्यों के बारे में कोई डिटेल्स उपलब्ध नहीं है। 
Elon Musk owned electric vehicle company Tesla officially enters Turkish market Tesla car launch in India still far
tesla car - फोटो : istock
तुर्की ने साल 2021 में लगभग 4,000 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। 2020 में यह आंकड़ा सिर्फ 1,600 कारों का था। देश में सार्वजनिक उपयोग के लिए रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या इस समय में 7,000 से 8,000 के अनुमानित है। टेस्ला के आधिकारिक लॉन्च के बाद तुर्की में ईवी की मांग और भी बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Elon Musk owned electric vehicle company Tesla officially enters Turkish market Tesla car launch in India still far
Tesla Model I - फोटो : Tesla (For Reference Only)
2021 में तुर्की में टॉप तीन सबसे अधिक बिकने वाले वाहनों में सिर्फ ICE-वाहन थे। सबसे ज्यादा बिक्री वाले कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर Fiat Egea (फिएट ईजी) थी। जिसके बाद Toyota Corolla (टोयोटा कोरोला) दूसरे नंबर और Renault Clio (रेनो क्लियो) तीसरे नंबर पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed