सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2023: मारुति ने ऑटो एक्सपो में पेश कीं दो नई एसयूवी, देखें फोटो और डिजाइन, फीचर्स भी जानें

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Thu, 12 Jan 2023 10:11 AM IST
विज्ञापन
Maruti introduced two new SUV at auto expo 2023 know design and features
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन दो नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया गया। कंपनी ने सबसे पहले अपनी FRONX और JIMNY को एक्सपो में पेश किया। दोनों एसयूवी में क्या खूबियां हैं और इन्हें किस कीमत पर भारतीय बाजार में पेश किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।


मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेची (Hisashi Takeuchi) ने कहा कि कंपनी भारत में पहली बार JIMNY को पेश कर रही है। इसे भारतीय यूजर्स के लिए पांच डोर में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि JIMNY को दुनियाभर में काफी प्यार मिला है। दुनियाभर के 199 देशों में 3.2 मिलियन यानी 32 लाख लोगों ने इस एसयूवी को खरीदा है। 
Trending Videos
Maruti introduced two new SUV at auto expo 2023 know design and features
Maruti FRONX - फोटो : अमर उजाला
पेश हुईं दो नई एसयूवी
मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन दो नई एसयूवी FRONX और JIMNY को भारतीय बाजार में पेश किया गया। दोनों एसयूवी अलग-अलग सेगमेंट में पेश की गई हैं। कंपनी ने कहा कि दोनों एसयूवी को भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं। साथ ही कई सिक्योरिटी फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti introduced two new SUV at auto expo 2023 know design and features
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला
कंपनी ने कहा की नई जिम्नी को कई सारे सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है। एसयूवी में शानदार ऑफ रोड कैपेबिलिटी मिलती है। नई जिम्मी को पहले की तरह 4×4 पावर मॉडल में पेश किया गया है। वहीं कंपनी ने कहा कि नई एसयूवी के साथ पहले के मुकाबले अच्छा इंटीरियर और डिजाइन मिलना है। नई एसयूवी के साथ अच्छा माइलेज और पांच गियर का सपोर्ट मिलता है। 
Maruti introduced two new SUV at auto expo 2023 know design and features
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला
कैसी हैं एसयूवी

जिम्नी की बात करें तो यह कार पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर दिखाई दे चुकी है। जिम्नी को कंपनी ने फाइव डोर एसयूवी के तौर पर पेश किया है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें टू डोर वाली एसयूवी में सफर के दौरान परेशानी होती है। वहीं फ्रॉन्क्स की बात करें तो यह कंपनी की ओर से एकदम नई एसयूवी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed