फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Breeza: मारुति की इस एसयूवी ने सबको पछाड़ा, जानें कितने लोगों ने करवाई है बुकिंग

Mon, 05 Sep 2022 07:34 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 05 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

जून महीने में लॉन्च होने के बाद अगस्त में कुल 15193 गाड़ियों की सेल के साथ ही ये देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है। 

विज्ञापन
Maruti secured more than 1.06 lakh bookings for new Brezza
मारुति ब्रेजा - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को जून महीने में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद से ही कंपनी के पास इस कार के लिए बंपर बुकिंग आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को इस कार के लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। अगस्त में कुल 15193 गाड़ियों की सेल के साथ ही ये देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है। 

 
Maruti secured more than 1.06 lakh bookings for new Brezza
मारुति ब्रेजा - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ने बताया कितनी मिलीं बुकिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बताया है कि कंपनी को नई मारुति ब्रेजा के लिए अब तक एक लाख छ हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं और पिछले महीने में कंपनी ने कुल 15193 ब्रेजा ग्राहकों को डिलीवर की हैं। 

 
Maruti secured more than 1.06 lakh bookings for new Brezza
मारुति ब्रेजा - फोटो : Maruti Suzuki
ब्रेजा के कितने वेरिएंट
मारुति की ये एसयूवी चार वेरिएंट में आती है। इनमें एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस शामिल हैं। एसयूवी में 1.5 लीटर के15सी पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 103 बीएचपी और 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी के मुताबिक कार के एलएक्सआई और वीएक्सआई मैनुअल वेरिएंट 20.15 किलोमीटर प्रति लीटर की एवरेज देते हैं तो जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस मैनुअल से कार 19.89 किलोमीटर प्रति लीटर की एवरेज निकालती है। मैनुअल के अलावा इसका ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.80 किलोमीटर प्रति लीटर की एवरेज देता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti secured more than 1.06 lakh bookings for new Brezza
मारुति ब्रेजा - फोटो : Maruti Suzuki
कैसे हैं फीचर्स
मारुति की इस एसयूवी में कई यूनिक फीचर्स हैं। ये मारुति की पहली कार है जिसमें सनरुफ दिया गया है। सनरुफ के अलावा इस एसयूवी में हेड्स-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, 22.86 सेमी का स्मार्ट प्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन सिस्टम, एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स हैं। 

 
विज्ञापन
Maruti secured more than 1.06 lakh bookings for new Brezza
मारुति ब्रेजा - फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
ब्रेजा की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7 लाख 99 हजार रुपये है। ये कीमत कार के एलएक्सआई वेरिएंट की है। वीएक्सआई वेरिएंट की ब्रेजा की एक्स शोरूम कीमत 9 लाख 46 हजार 500 रुपये है। जेडएक्सआई मैनुअल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख 86 हजार 500 रुपये है। इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वीएक्सआई वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख 96 हजार 500 रुपये है तो जेडएक्सआई ऑटोमैटिक की एक्स शोरूम कीमत 12 लाख 36 हजार 500 रुपये है। इसके टॉप मॉडल जेडएक्सआई प्लस मैनुअल की एक्स शोरूम कीमत 12 लाख 30 हजार रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13 लाख 80 हजार रुपये है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed