सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने सभी कारों को बीएस6 फेज II मानकों से किया अपग्रेड, शामिल किया यह सुरक्षा फीचर

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 02:22 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki announces BS6 Phase II upgrade for entire fleet adds key safety feature
Maruti Suzuki BS6 Phase 2 Cars - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने मंगलवार को एलान किया  कि अपडेटेड भारत स्टेज 6 फेज II उत्सर्जन नियमों को पूरा करने के लिए उसने अपने वाहनों की पूरी रेंज के अपग्रेड किया है। मारुति सुजुकी के सभी हैचबैक, सेडान, एमपीवी, एसयूवी और कमर्शियल वाहन अब नए बीएस6 फेज II रियल ड्राइविंग एमिशन (आरडीई) नियमों के साथ-साथ ई20 ईंधन को भी सपोर्ट करते हैं। नई आरडीई अनुपालन मारुति सुजुकी कारों में रियल टाइम में कार के उत्सर्जन नियंत्रण प्रणाली की निगरानी के लिए एक एडवांस्ड ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स (ओबीडी) सिस्टम है और किसी भी खराबी के मामले में ड्राइवरों को जानकारी देगी। 
Trending Videos
Maruti Suzuki announces BS6 Phase II upgrade for entire fleet adds key safety feature
Electronic Stability Control (ESC) - फोटो : For Reference Only
नई मारुति सुजुकी बीएस 6 फेज II के अनुरूप कारों को भी एक महत्वपूर्ण सुरक्षा अपडेट दिया गया है क्योंकि कंपनी ने उन्हें इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) (ईएससी) सिस्टम से लैस किया है। ईएससी एक एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम है, जो यह पता लगाने में सक्षम है कि ड्राइवर चुनौतीपूर्ण ड्राइविंग परिस्थितियों में वाहन पर नियंत्रण खो रहा है या नहीं। ESC वाहन को नियंत्रण में लाने के लिए प्रत्येक पहिये पर इंजन आउटपुट और ब्रेकिंग फोर्स को कंट्रोल करके सड़क के साथ ट्रैक्शन बनाए रखने में ड्राइवर की मदद करता है। ईएससी को हैचबैक, सेडान, एमपीवी और एसयूवी में उत्पादों की रेंज में पेश किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki announces BS6 Phase II upgrade for entire fleet adds key safety feature
Maruti Fronx - फोटो : अमर उजाला
अपडेटेड मारुति सुजुकी रेंज के रोलआउट पर टिप्पणी करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी, सी वी रमन ने कहा, "मारुति सुजुकी में, हम हमेशा अपने वाहनों से उत्सर्जन को कम करने के लिए नए तरीके खोज रहे हैं। चाहे वह एडवांस्ड डुअल जेट, डुअल वीवीटी टेक्नोलॉजी, प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड या इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम हो। नए BS6 फेज II मानदंडों को शामिल करने के लिए भारत सरकार का अभियान वाहनों से उनके पूरे लाइफ में उत्सर्जन को नियंत्रित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। इस अपग्रेड के दौरान, मारुति सुजुकी ने अपनी कारों को ईएससी से लैस करके ग्राहकों को और भी अधिक खुश करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया, जो विश्व स्तर पर एक प्रमुख सेफ्टी फीचर है। इससे मारुति सुजुकी की कारें और एसयूवी अब पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं और पर्यावरण के लिए भी बेहतर हैं।" 
Maruti Suzuki announces BS6 Phase II upgrade for entire fleet adds key safety feature
Maruti Jimny - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी के पास हैचबैक, सेडान, एसयूवी, एमयूवी और कमर्शिय वाहन से लेकर 15 वाहनों की व्यापक पेशकश है। कंपनी ने हाल ही में अपनी स्पोर्टी Fronx एसयूवी लॉन्च की है और जल्द ही देश में ट्रू ब्लू ऑफ-रोडर Jimny एसयूवी भी लॉन्च करेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed