सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी की बुकिंग 23,000 तक पहुंची, जानें वेटिंग पीरियड और खूबियां

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 09:20 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Fronx SUV booking reaches 23000 maruti suzuki fronx waiting period
Maruti Suzuki Fronx - फोटो : अमर उजाला
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने अपनी नई लॉन्च की गई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी Fronx (फ्रोंक्स) के लिए लगभग 23,000 बुकिंग हासिल की है। ग्राहकों की कार की डिलीवरी और साथ ही फ्रोंक्स की टेस्ट ड्राइव अब तुरंत शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मारुति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीलरशिप के लिए फ्रोंक्स की डिस्पैच 18 अप्रैल से शुरू हुई थी। 
Trending Videos
Maruti Suzuki Fronx SUV booking reaches 23000 maruti suzuki fronx waiting period
Maruti Suzuki Fronx - फोटो : अमर उजाला
वेटिंग पीरियड और वैरिएंट्स
रिपोर्ट के मुताबिक वैरिएंट्स के आधार पर फ्रोंक्स का पहले से ही एक से दो महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। मॉडल लाइनअप 5 ट्रिम्स में आता है - सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, ज़ेटा और अल्फा, और दो पेट्रोल इंजन विकल्प - 1.0 लीटर टर्बो और 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड। टर्बो इंजन 98.6bhp का पावर और 147.6Nm टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 88.5bhp और 113Nm का आउटपुट देता है। खरीदारों के पास तीन गियरबॉक्स विकल्प हैं - एक 5-स्पीड मैनुअल, एक 6-स्पीड ऑटोमैटिक और एक 5-स्पीड एएमटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Fronx SUV booking reaches 23000 maruti suzuki fronx waiting period
Maruti Suzuki Fronx - फोटो : अमर उजाला
माइलेज
कार निर्माता का दावा है कि मारुति फ्रोंक्स एसयूवी 1.2 लीटर ड्यूलजेट-एएमटी गियरबॉक्स के साथ 22.89 किलोमीटर प्रति लीटर तक की बेस्ट-इन-क्लास माइलेज देता है। मैनुअल वर्जन के साथ इसका 1.2 लीटर पेट्रोल 21.79 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। 1.0 लीटर बूस्टरजेट वैरिएंट मैनुअल के साथ 21.50 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 20.01 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा करता है।
Maruti Suzuki Fronx SUV booking reaches 23000 maruti suzuki fronx waiting period
Maruti Suzuki Fronx - फोटो : Maruti Suzuki
कीमत
मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमत।
 
वैरिएंट्स कीमत (रुपये)
1.2L Sigma MT 7.46 लाख
1.2L Delta MT 8.32 लाख
1.2L Delta AMT 8.87 लाख
1.2L Delta+ MT 8.72 लाख
1.2L Delta+ AMT 9.27 लाख
1.0L Delta+ MT 9.72 लाख
1.0L Zeta MT 10.55 लाख
1.0L Zeta AT 12.05 लाख
1.0L Alpha MT 11.47 लाख
1.0L Alpha AT 12.97 लाख
1.0L Alpha MT Dual-Tone 11.63 लाख
1.0L Alpha AT Dual-Tone 13.13 लाख


1.2 लीटर के-सीरीज डुअलजेट, डुअल वीवीटी इंजन पावर्ड वैरिएंट 7.46 लाख रुपये से 9.27 लाख रुपये की प्राइस रेंज में उपलब्ध है। 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट DI वैरिएंट की कीमतें 9.72 लाख रुपये से शुरू होकर 13.13 लाख रुपये तक जाती हैं। डेल्टा और डेल्टा+ एएमटी वैरिएंट्स की कीमत क्रमशः 8.87 लाख रुपये और 9.27 लाख रुपये है। जबकि 6-स्पीड ऑटोमैटिक मॉडल की कीमत 12.05 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये के बीच है। ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन सिर्फ 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन (मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ) टॉप-एंड अल्फा ट्रिम पर पेश किए जाते हैं। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Fronx SUV booking reaches 23000 maruti suzuki fronx waiting period
Maruti Suzuki Fronx - फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स
सिग्मा वैरिएंट को हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, व्हील कवर के साथ स्टील व्हील, कीलेस एंट्री और गो, डुअल-टोन इंटीरियर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, स्टीयरिंग के लिए टिल्ट एडजस्टमेंट, पावर्ड विंडो, 60:40 रियर, सीट स्प्लिट, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, रिवर्स पार्किंग सेंसर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स से लैस है।

Maruti Fronx Alpha ट्रिम कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स के साथ आता है जिसमें 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, ड्यूल-टोन एक्सटीरियर कलर्स, एक 360 डिग्री कैमरा, HUD यूनिट, क्रूज कंट्रोल और लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed