{"_id":"64469ff6cc667413f00d5bac","slug":"toyota-innova-crysta-mpv-to-remain-in-production-in-india-till-2025-toyota-cars-in-india-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Innova Crysta: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी का उत्पादन भारत में 2025 तक रहेगा जारी, सामने आई यह वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Innova Crysta: टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एमपीवी का उत्पादन भारत में 2025 तक रहेगा जारी, सामने आई यह वजह
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
Toyota (टोयोटा) की Innova Crysta MPV को इस साल की शुरुआत में फिर से लॉन्च किया था। 2016 में मॉडल के पहली बार लॉन्च होने के बाद से कार निर्माता ने MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) की चार लाख यूनिट्स की बिक्री कर दी है। Innova HyCross को लॉन्च करने और Innova Crysta को फिर से उतारने के साथ, Toyota ने दो MPV को बेचकर अपनी प्रवृत्ति से अलग काम किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने तय किया है कि वह टोयोटा इनोवा क्रिस्टा उत्पादन 2025 तक जारी रखेगी।
Trending Videos
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने पहले Innova Crysta का उत्पादन बंद करने का प्लान बनाया था। लेकिन नई इनोवा हाईक्रॉस के लिए सेमीकंडक्टर्स की कमी ने वाहन निर्माता को मार्च 2024 के आखिर तक उत्पादन जारी रखने के लिए मजबूर कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की मांग बहुत ज्यादा बनी हुई है, जिसमें निजी खरीदार और फ्लीट मालिक प्रमुख हिस्सेदारी रखते हैं। इससे टोयोटा कार का उत्पादन एक और साल तक जारी रख सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की मांग बहुत ज्यादा बनी हुई है, जिसमें निजी खरीदार और फ्लीट मालिक प्रमुख हिस्सेदारी रखते हैं। इससे टोयोटा कार का उत्पादन एक और साल तक जारी रख सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
इनोवा वेरिएंट के उत्पादन को रफ्तार देने के लिए टोयोटा ने अपनी बिदादी-आधारित प्लांट में तीसरी शिफ्ट शुरू की है। Innova HyCross, जिसे नवंबर में लॉन्च किया गया था, ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही है। मांग में बढ़ोतरी को बनाए रखने में असमर्थता के कारण ऑटो निर्माता को ZX और ZX (O) मॉडल की बुकिंग रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा।
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
टोयोटा ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "आपूर्ति की चल रही चुनौतियों के कारण, हमें 8 अप्रैल 2023 से इनोवा हाइक्रॉस यानी ZX और ZX (O) के टॉप एंड ग्रेड के लिए बुकिंग को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा करने पर गहरा अफसोस है। इनोवा हाईक्रॉस के अन्य ग्रेड की बुकिंग दोनों हाइब्रिड और गैसोलीन जारी रहेगी। हम जल्द से जल्द इनोवा हाइक्रॉस के इन वैरिएंट्स के लिए बुकिंग को फिर से शुरू करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।"
विज्ञापन
Toyota Innova Crysta
- फोटो : Toyota
टोयोटा का मानना है कि उत्पादन को बढ़ावा देने से उसे इनोवा की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिल सकती है और चालू वित्त वर्ष में 3.20 लाख यूनिट्स से ज्यादा की क्षमता तक पहुंच सकती है।