सब्सक्राइब करें

Tata Nexon 2023: नई टाटा नेक्सन में होगा बड़ा बदलाव, मिलेगा डुअल-क्लच ट्रांसमिशन, जानें डिटेल्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon 2023 Dual-Clutch Transmission tata nexon 2023 specifications tata nexon facelift 2023 features
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) नेक्सन, हैरियर और सफारी सहित अपने मौजूदा एसयूवी लाइन-अप को एक बड़ा बदलाव देने की तैयारी कर रही है। इन मॉडलों को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। 2023 Tata Nexon फेसलिफ्ट एक नए टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ काफी अपडेटेड स्टाइल और इंटीरियर के साथ आएगी। 
Trending Videos
Tata Nexon 2023 Dual-Clutch Transmission tata nexon 2023 specifications tata nexon facelift 2023 features
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
2023 Tata Nexon कॉम्पैक्ट एसयूवी में नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। यह इंजन नई Curvv SUV Coupe को भी पावर देगा, जिसकी बिक्री 2024 में में शुरू होगी। टर्बो पेट्रोल इंजन 125PS का पावर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एक 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है जो आगे के पहियों को पावर देता है, जो स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा। मौजूदा मॉडल एएमटी यूनिट के साथ उपलब्ध है। नए मॉडल को एक नया डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon 2023 Dual-Clutch Transmission tata nexon 2023 specifications tata nexon facelift 2023 features
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स का दावा है कि DCA दुनिया का पहला ट्रांसमिशन है जिसमें प्लेनेटरी ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी DCA को इस समय Altroz हैचबैक में देती है। टाटा का DCA बहुत कॉम्पैक्ट है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि इसमें पारंपरिक DCT की तुलना में 35 प्रतिशत कम कंपोनेंट्स होते हैं। इसमें पारंपरिक DCT के 2 या 3 की तुलना में 1 लेशाफ्ट होता है। गियरबॉक्स में पारंपरिक DCT में 20 गियर के बजाय प्लैनेटरी गियर सिस्टम के साथ 13 गियर होने का दावा किया गया है। कंपनी का दावा है कि नया DCA कम मूविंग पार्ट्स के साथ बेहतर शिफ्ट क्वालिटी ऑफर करता है। 
Tata Nexon 2023 Dual-Clutch Transmission tata nexon 2023 specifications tata nexon facelift 2023 features
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
डीजल वर्जन को उसी 110बीएचपी पावर वाले, मैनुअल और एएमटी के साथ 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा। स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि 2023 Tata Nexon में Curvv SUV कॉन्सेप्ट जैसी स्टाइलिंग होगी। यह ऑल न्यू फ्रंट और रियर स्टाइल के साथ आएगी। एसयूवी एक नई ग्रिल और एक नए स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और एक एलईडी लाइट बार के साथ आएगी जो फ्रंट फेसिया की चौड़ाई में फैली है। 
विज्ञापन
Tata Nexon 2023 Dual-Clutch Transmission tata nexon 2023 specifications tata nexon facelift 2023 features
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
नया मॉडल काफी अपडेटेड इंटीरियर के साथ आएगा, जिसमें एक नया 2-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील होगा। यह एक बिल्कुल नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 10.25 इंच के बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed