{"_id":"64468867e97a14a5ad0c1198","slug":"delhi-transport-department-deregisters-more-than-54-lakh-overage-vehicles-in-delhi-till-march-27-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Old Vehicles: दिल्ली परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 54 लाख से ज्यादा पुराने वाहनों का रद्द किया पंजीकरण","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Old Vehicles: दिल्ली परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 54 लाख से ज्यादा पुराने वाहनों का रद्द किया पंजीकरण
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 24 Apr 2023 07:17 PM IST
राष्ट्रीय राजधानी के परिवहन विभाग ने 27 मार्च तक शहर में 54 लाख से ज्यादा पुराने वाहनों का पंजीकरण रद्द कर दिया है, जिनमें ऑटोरिक्शा, कैब और दोपहिया वाहन शामिल हैं। आधिकारिक आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। अपंजीकृत वाहनों में 1900 और 1901 के पहले पंजीकृत वाहन भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के 2018 के फैसले के मुताबिक, 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों को दिल्ली में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Trending Videos
2 of 6
Delhi Traffic
- फोटो : For Reference Only
इस आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के 2014 के एक अन्य आदेश में 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को सार्वजनिक स्थानों पर पार्क करने पर रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Delhi Traffic
- फोटो : For Reference Only
आंकड़ों से पता चला है कि दक्षिणी दिल्ली भाग 1 से सबसे ज्यादा संख्या में वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया था। 27 मार्च तक कुल 9,285 तिपहिया वाहन और 25,167 कैब बंद किए गए थे। आंकड़ों को बारीकी से देखने से पता चलता है कि 2,90,127 वाहन माल रोड जोन से, 3,27,034 वाहन आईपी डिपो से, दक्षिण दिल्ली पार्ट 1 से 9,99,999 वाहन और साउथ दिल्ली पार्ट 2 से 1,69,784 वाहनों को डी-रजिस्टर किया गया है।
4 of 6
Delhi Traffic
- फोटो : For Reference Only
जनकपुरी से 7,06,921 वाहन, लोनी से 4,35,408 वाहन, सराय काले खां से 4,96,086 वाहन, मयूर विहार से 2,99,788 वाहन, वजीरपुर से 1,65,048 वाहन, द्वारका से 3,04,677 वाहन, बुराड़ी से 25,167 वाहन, राजा गार्डन से 1,95,626 वाहन और रोहिणी क्षेत्र से 6,56,201 वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
Delhi Traffic
- फोटो : For Reference Only
29 मार्च को, शहर के परिवहन विभाग ने एक दिन में औसतन 100 वाहनों के साथ ओवरएज वाहनों को सीधे स्क्रैपिंग के लिए भेजने का अभियान शुरू किया। अभियान के हिस्से के रूप में, विभाग की प्रवर्तन टीमें चुने हुए क्षेत्रों में सघन अभियान चलाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।