सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   mg mejestor suv sets guinness world record by pulling 406 ton train

MG Majestor का कमाल: 400 टन से भारी ट्रेन को खींचकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 10 Apr 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Guinness World Record: JSW MG Motor India की जल्द ही लॉन्च होने वाली SUV MG Majestor ने लॉन्च से पहले रिकॉर्ड बना दिया है। इस SUV ने 406 टन से ज्यादा भारी ट्रेन को खींचकर 'किसी SUV के जरिए सबसे भारी ट्रेन को खींचने' के लिए 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' खिताब अपने नाम किया। यह गाड़ी दमदार 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन, 4WD जैसे बेहतरीन ऑफ-रोडिंग फीचर्स और 'लेवल 2 ADAS' की सुरक्षा के साथ आती है।

mg mejestor suv sets guinness world record by pulling 406 ton train
MG Majestor ने बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : JSW MG Motor
विज्ञापन

विस्तार

एक हैरान कर देने वाले वीडियो में JSW MG Motor India की जल्द लॉन्च होने वाली SUV MG Majestor ने रिकॉर्ड बना दिया। इस एसयूवी ने एक भारी-भरकम ट्रेन को खींचकर 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया। इसे 'किसी SUV के जरिए सबसे भारी ट्रेन को खींचने' का खिताब मिला है।

Trending Videos

कैसे बना यह वर्ल्ड रिकॉर्ड?

MG Majestor ने अपनी ताकत दिखाते हुए जम्मू-कश्मीर के काकापोरा और अवंतीपोरा के बीच एक चालू रेलवे सेक्शन पर यह एतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस SUV ने 406.4 टन वजनी ट्रेन को 300 फीट से भी ज्यादा दूरी तक खींचा। इस भारी-भरकम ट्रेन में एक शक्तिशाली WAG-9HC लोकोमोटिव इंजन के साथ-साथ कई पैसेंजर और गार्ड कोच शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिकॉर्ड की सबसे प्रभावशाली बात यह रही कि इसके लिए कार में किसी भी तरह का बदलाव या मॉडिफिकेशन नहीं किया गया था। यह वही स्टैंडर्ड मॉडल था जो शो-रूम में आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। 

इंजन और पावर में कितना है दम?

भारत की पहली D+ सेगमेंट मॉडल के रूप में पेश की गई MG Majestor का असली दम इसके हुड के नीचे छिपा है। इस SUV को इसका 2.0-लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन इसे खास बनाता है। यह दमदार इंजन 215.5 PS की पावर और 478.5 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, जो न केवल इसे सड़कों पर तेज रफ्तार देता है, बल्कि ट्रेन जैसी भारी चीजों को खींचने की ताकत भी प्रदान करता है। इस पूरी पावर को सही ढंग से मैनेज करने के लिए कंपनी ने इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है। इससे ड्राइविंग के दौरान गियर शिफ्टिंग बेहद स्मूथ और रिफाइंड महसूस होती है।

ऑफ-रोडिंग के लिए है एक 'बीस्ट'

अगर आप एडवेंचर और मुश्किल रास्तों के शौकीन हैं तो MG Majestor आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इसे बेहतरीन ऑफ-रोडिंग अनुभव देने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसमें ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक और 10 अलग-अलग मोड्स वाला 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम मिलता है, जो किसी भी तरह की सतह पर पकड़ बनाए रखता है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों के लिए इसमें क्रॉल कंट्रोल की सुविधा दी गई है, जबकि 219 मिमी का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस यह सुनिश्चित करता है कि पथरीले रास्तों पर गाड़ी नीचे से न टकराए।

सिर्फ इतना ही नहीं, यह SUV 810 मिमी गहरे पानी को भी आसानी से पार करने की क्षमता रखती है। वहीं, सुरक्षा के मामले में इसे आधुनिक लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) से लैस किया गया है, जो एडवेंचर के साथ-साथ आपकी सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखता है।

बुकिंग और शुरुआती ग्राहकों के लिए ऑफर्स

MG Majestor जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी और इसके लिए कंपनी ने आधिकारिक तौर पर प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। आप मात्र 41 हजार की टोकन राशि जमा करके अपनी पसंदीदा SUV बुक कर सकते हैं। ग्राहकों के अनुभव को और भी शानदार बनाने के लिए कंपनी अपने पहले 3 हजार ग्राहकों के लिए खास 'कम्पलीट-पीस-ऑफ-माइंड' प्रोग्राम लेकर आई है।

इस ऑफर के तहत शुरुआती खरीदारों को पांच साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी और पांच साल तक के लिए फ्री रोडसाइड असिस्टेंस (RSA) की सुविधा मिलेगी। साथ ही, कंपनी पांच लेबर-फ्री सर्विस भी दे रही है, जिसका मतलब है कि आपको शुरुआती पांच सर्विसिंग पर कोई भी लेबर चार्ज नहीं देना होगा। ये ऑफर्स न केवल आपकी जेब पर बोझ कम करेंगे, बल्कि आपको एक बेफिक्र ड्राइविंग अनुभव भी प्रदान करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed