सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki: मारुति की इन आठ चुनिंदा कारों और एसयूवी पर मिल रही है शानदार छूट, हजारों रुपये का होगा फायदा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 03:48 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car Offers May 2022 maruti suzuki discount offers may 2022 Maruti Suzuki announced new offers and discounts on select variants and models in May 2022
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने मई 2022 में अपनी कारों के चुनिंदा वैरिएंट और मॉडल पर नए ऑफर्स और छूट का एलान किया है। हालांकि, ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर, ईको और अर्टिगा के CNG (सीएनजी) वैरिएंट पर कोई ऑफर या छूट नहीं दिया जा रहा है। यहां हम आपको उन मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं जिन पर डिस्काउंट मिल रहा है। 
Trending Videos
Maruti Suzuki Car Offers May 2022 maruti suzuki discount offers may 2022 Maruti Suzuki announced new offers and discounts on select variants and models in May 2022
Maruti Suzuki Alto 800 - फोटो : Maruti Suzuki
Alto 800
Alto 800 Petrol के स्टैंडर्ड वैरिएंट को छोड़कर ऑल्टो 800 पेट्रोल 5-सीटर एंट्री-लेवल हैचबैक पर 8,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। कंपनी के ऑफर के तहत 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ 21,000 रुपये तक के अधिकतम बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car Offers May 2022 maruti suzuki discount offers may 2022 Maruti Suzuki announced new offers and discounts on select variants and models in May 2022
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
Celerio
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय 5-सीटर हैचबैक कार Celerio (सेलेरियो) को 20,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ उपबल्ध करा रही है। इस कार पर अधिकतम बेनिफिट्स 33,000 रुपये दिए जा रहे हैं। 
Maruti Suzuki Car Offers May 2022 maruti suzuki discount offers may 2022 Maruti Suzuki announced new offers and discounts on select variants and models in May 2022
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala
S-Presso
S-Presso Petrol MT (एस-प्रेसो पेट्रोल एमटी) पर कंपनी 28,000 रुपये के अधिकतम बेनिफिट्स दे रही है। एस-प्रेसो पेट्रोल एमटी को 15,000 रुपये की नकद छूट, 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ पेश किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Car Offers May 2022 maruti suzuki discount offers may 2022 Maruti Suzuki announced new offers and discounts on select variants and models in May 2022
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
WagonR
WagonR (वैगनआर) पेट्रोल के 1.0-लीटर मैनुअल और 1.2-लीटर मैनुअल पर कंपनी छूट दे रही है। 1.0-लीटर वैरिएंट पर 25,000 रुपये और 1.2-लीटर वैरिएंट पर 5,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। साथ ही 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed