{"_id":"630a2ae097930f660157ac43","slug":"maruti-suzuki-cars-brezza-vitara-baleno-ertiga-celerio-4-lakh-orders-pending-delivery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Suzuki: खरीदना चाहते हैं मारुति की कार, करना पड़ेगा इतने दिन इंतजार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Suzuki: खरीदना चाहते हैं मारुति की कार, करना पड़ेगा इतने दिन इंतजार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
मारूति डिजायर
- फोटो : social media
देश की सबसे पसंदीदा कार कंपनी मारुति सुजुकी की गाड़ियों के दीवानों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, कच्चे माल की कमी, ग्लोबल सप्लाई चेन में आ रही दिक्कत और नए मॉडल्स के कारण मारुति की कारों के पेंडिंग ऑर्डर बढ़कर चार लाख तक पहुंच गए हैं। बता दें कि जून 2022 में कंपनी ने बताया था कि सभी मॉडल्स के करीब 3.15 लाख मॉडल्स पेंडिंग चल रहे हैं, लेकिन यह आंकड़ा अब बढ़कर चार लाख तक पहुंच गया है।
Trending Videos
मारुति ब्रेजा
- फोटो : social media
नई लॉन्चिंग से बढ़ रहे पेंडिंग ऑर्डर
कंपनी की ओर से हाल में लॉन्च हुई सेकेंड जनरेशन ब्रेजा और आने वाली विटारा की बढ़ती डिमांड के कारण भी पेंडिंग ऑर्डर की संख्या में इजाफा हुआ है। मारुति की सेकेंड जनरेशन ब्रेजा को लॉन्चिंग से पहले ही 45 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी थीं। वहीं, विटारा के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन को भी बंपर बुकिंग मिल रही है। विटारा की बुकिंग खुलने के बाद कंपनी को 40 हजार से ज्यादा ऑर्डर मिल चुके हैं। ब्रेजा और विटारा के अलावा कंपनी को बलेनो की भी काफी बुकिंग मिल रही हैं। साल 2015 में लॉन्च के बाद से ही बलेनो बेस्ट सेलिंग कारों में से एक रही है और मौजूदा समय में कंपनी को 38 हजार से ज्यादा बलेनो की डिलीवरी करनी है।
हर साल 23 लाख कारें बनाने की क्षमता
मारुति सुजुकी हर साल करीब 23 लाख कारें बना सकती है। गुरुग्राम के प्लांट में सात लाख, मानेसर प्लांट में 8.80 लाख और गुजरात के हंसलपुर प्लांट में 7.50 लाख कारें बनाई जा सकती हैं।

मारूति ग्रैंड विटारा
- फोटो : social media
लोग क्यों करते हैं मारुति पर भरोसा?
मारुति की कारें ग्राहक इसलिए पसंद करते हैं, क्योंकि कार खरीदने के बाद इनकी मेंटिनेंस कॉस्ट काफी कम रहती है। वहीं, मारुति की कारों का एवरेज भी दूसरे ब्रांड्स की कारों के मुकाबले ज्यादा होता है, जिससे कार खरीदने के बाद ग्राहकों की जेब ज्यादा खाली नहीं होती। मेंटिनेंस कॉस्ट कम होने और ज्यादा एवरेज होने के अलावा कंपनी के सर्विस सेंटर देश के हर छोटे-बड़े शहर में मौजूद है। कंपनी का सर्विस नेटवर्क काफी बड़ा है, जिसके चलते ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होती।
भविष्य में लॉन्च होंगे नए मॉडल्स
मारुति की ओर से इस साल कई नए मॉडल लॉन्च किए गए हैं, जिनमें नई ब्रेजा के साथ बलेनो और ऑल्टो शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी आने वाले समय में विटारा और बलेनो बेस्ड क्रॉस ओवर एसयूवी को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है, जिसे टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। वहीं, कंपनी की ओर से जल्द ही पांच डोर वाली जिम्नी को भी लॉन्च किया जा सकता है।